TN

TotaRam News

What's Hot

चिनहट के जुग्गौर में अवैध प्लाटिंग तोड़ने गयी एलडीए टीम को घेरा

Table of Content

लखनऊ। चिनहट के जुग्गौर में सोमवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची एलडीए की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। स्थल पर अवैध रूप से विकास कार्य करते हुए रो-हाउस बना रहे बिल्डर व उसके सहयोगियों ने अभियंताओं व कर्मचारियों पर हमला करने का प्रयास किया। हालांकि टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इसके अलावा सैरपुर व खदरा में 03 अवैध निर्माण सील किये गये।

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि गौतम सिंह व अन्य द्वारा चिनहट के ग्राम-जुग्गौर में किसान पथ के पास लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इसके अंतर्गत स्थल पर अवैध रूप से 03 रो-हाउस भवनों का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा था। उक्त अनियोजित विकास कार्य के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे।

जिसके अनुपालन में सोमवार को प्रवर्तन जोन-1 के अवर अभिंयता विपिन बिहारी राय एवं राहुल विश्वकर्मा टीम के साथ मौके पर कार्रवाई करने पहुंुचे। टीम ने मशीनों के माध्यम से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया, जिसमें स्थल पर विकसित की गयी सड़क, नाली, भूखण्डों के डिमार्केशन के लिए ईंट से किये गये चिनाई आदि के कार्य को ध्वस्त किया गया। इस क्रम में अवैध रो-हाउस भवनों को भी ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही थी। तभी कुछ अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गये और ध्वस्तीकरण अभियान को तुरंत रोकने के लिए दबाव बनाने लगे। कार्रवाई जारी रखने पर लोगों ने टीम का घेराव करके हमला करने का प्रयास किया। विरोध के चलते ध्वस्तीकरण अभियान को रोकना पड़ा।

जोनल अधिकारी ने बताया कि पुनः तिथि निर्धारित करके पुलिस बल के सहयोग से मौके पर अभियान चलाकर समस्त अवैध निर्माण ध्वस्त किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसान पथ के आसपास वेलनेस सिटी से आच्छादित क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सभी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया जाएगा।

सैरपुर और खदरा में 03 अवैध निर्माण सील
प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि शिव मंगल प्रसाद व अन्य द्वारा सैरपुर में आई0आई0एम0 रोड स्थित ग्राम-पलहरी में अवैध रूप से दुकानों व भवन का निर्माण कराया जा रहा था। इसी तरह रैथा रोड पर आदित्य इंटरप्राइजेज के प्रबंधक द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। वहीं, मोहम्मद शाजिद खान व अन्य द्वारा खदरा, फैजुल्लागंज में अवैध रूप से आवासीय भवन का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे इन तीनों अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री ने तो लाम को वियतनाम समाजवादी गणराज्य का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में श्री तो लाम के निर्वाचन पर आज उन्हें हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने नए राष्ट्रपति के रूप में उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी। श्री...

अमित शाह ने सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल को ₹1 लाख करोड़ का वार्षिक टर्नओवर पार करने के लिए बधाई दी

डेस्क। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल को वर्ष 2025-26 में ₹1 लाख करोड़ के वार्षिक टर्नओवर का आंकड़ा पार करने के लिए बधाई दी। X पर जारी पोस्ट में, अमित शाह ने कहा, “सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल द्वारा वर्ष 2025-26 में ₹1 लाख करोड़ के वार्षिक...

प्रधानमंत्री ने प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर हमारी सभ्यता के महान आध्यात्मिक व्यक्तित्व श्री गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने एक्‍स पोस्‍ट में लिखा: श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर, मैं हमारी सभ्यता के एक महान आध्यात्मिक व्यक्तित्व को सादर...

Jeetendra ने बेहतरीन डांस स्टाइल के दम पर हिंदी सिनेमा में बनाई अमिट पहचान

डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Jeetendra आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक समय ऐसा था जब उन्होंने लगातार सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगा दी थी। अपने खास डांस स्टाइल और ऊर्जा से भरपूर अभिनय के कारण उन्हें ‘जंपिंग जैक’ के नाम से जाना गया। 1964 में फिल्म गीत गाया पत्थरों ने से...

योग, आहार और अनुशासन को बताया व्यक्तित्व व स्वास्थ्य का आधार

हृदयनारायण दीक्षित। अनुशासनविहीन जीवन में स्वस्ति और लोकमंगल नहीं होते। प्रकृति स्वयं अनुशासन में गतिशील है। मनुष्य के लिए इसी अनुशासन का पालन उपयोगी दिनचर्या है। इसका सम्बंध स्वस्थ मन से है। स्वस्थ बुद्धि से है और निर्मल आत्मा से भी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मस्त मस्त व्यक्तित्व के धनी हैं। उच्च...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.