TN

TotaRam News

What's Hot

रेस्पिरेटरी मेडिसिन केजीएमयू में मनाया गया स्वास्थ्य जागरूकता दिवस

Table of Content

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “विश्व स्वास्थ्य संगठन“ प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाता है। स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और डाक्टरों के योगदान को चिन्हित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। हर वर्ष एक विशेष स्वास्थ्य विषय (थीम) को चुना जाता है और पूरी दुनियां में लोगों को उसके प्रति जागरूक किया जाता है। इस वर्ष की थीम है- ’’स्वास्थ्य के लिए साथ मिलकर, विज्ञान के साथ खड़े रहें’’। यह संदेश हमें बताता है कि बीमारियों से लड़ने में एकता और वैज्ञानिक सोच दोनों ही अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

विभाग में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डा0 सूर्यकान्त ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया की 10 प्रमुख बीमारियां निम्नवत हैं – हृदय (इस्केमिक हृदय रोग, स्ट्रोक) और श्वसन (कोविड-19, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, लोअर रेस्पिरेटरी इंफेक्शन), नियोनेटल कंडिशन, ट्रेकिया, ब्रोंकस लंग कैंसर, एल्जाएमर एण्ड डिमेंशिया, डायरिया, डायबिटीज, लीवर एवं किडनी डिजीज है। वैश्विक स्तर पर कुल मौतों के 10 प्रमुख कारणों में से 7 गैर-संचारी रोग हैं, जो सभी मौतों का 38 प्रतिशत या शीर्ष 10 कारणों का 68 प्रतिशत जिम्मेदार हैं। भारत में लगभग 10 करोड़ हायपरटेंशन व हृदय रोग, सांस के रोगी 10 करोड़, 10 करोड़ डायबिटीज, और प्रतिवर्ष 7 लाख रोगी कैंसर के है। विश्व में टी.बी. का हर चैथा मरीज भारतीय है। आकड़ों के अनुसार भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा मानसिक रोगी रहते हैं, भारत में हर तीन में से एक व्यक्ति मानसिक रोगी होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रति वर्ष दुनिया भर में लगभग 1.3 करोड़ लोगों की मौतें पर्यावरणीय कारणों से हो जाती हैं, जिनसे पूरी तरह से बचा जा सकता है।

डा0 सूर्यकान्त ने बताया कि अस्वास्थ्यकर जीवनशैली, व्यायाम और योग की कमी और फास्ट फूड का सेवन भी खराब स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है। जबकि पांरम्परिक भारतीय थाली स्वास्थ्य के गुणों से भरपूर होती है। इस गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खीरा, खरबूज, तरबूज का सेवन अधिक करना चाहिए साथ ही कोल्डड्रिंक व जूस के स्थान पर मौसमी फल व देशी पेय जैसे कि मठ्ठा, लस्सी, शिकांजी, नारियल पानी, बेल का शरबत, गन्ने का रस आदि का सेवन करना चाहिए। सत्तू का सेवन भी इस मौसम में विशेष लाभकारी होता है।

उन्होने आगे बताया कि पुरानी कहावत है कि “स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है।“ किसी भी राष्ट्र की उन्नति के लिए वहाँ के लोगों का स्वस्थ्य एवं खुशहाल होना आवश्यक है, क्योंकि स्वस्थ्य लोगों से ही समृद्ध राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। अधिकाधिक वृक्षारोपण, धूम्रपान/तंबाकू/नशीले पदार्थो के सेवन की लत से दूर रहना, सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करना एवं परिवहन के लिए पर्यावरण के अनुकूल ईंधन का उपयोग करना, पैदल चलना और साइकिल चलाना, भोजन बनाने के लिए स्वच्छ ईंधन का उपयोग करना, प्लास्टिक का उपयोग न करना, स्वस्थ जीवन शैली, पारंपरिक भोजन, योग और व्यायाम करें।

अन्त में डा0 सूर्यकान्त ने स्वस्थ्य रहने के लिए मूल मंत्र दिया कि प्रतिदिन स्क्रीन टाइम को घटाकर एक घण्टा करें, खेल कूद और व्यायाम को बढ़ा कर एक घण्टा करें। केजीएमयू कुलपति डा0 सोनिया नित्यानन्द ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सभी को सन्देश देते हुए कहा कि विज्ञान का उपयोग स्वास्थ्य जनजागरूकता के लिए हो। इस अवसर पर विभाग के चिकित्सक डा0 आर ए एस कुशवाहा, डा0 संतोष कुमार, डा0 राजीव गर्ग, डा0 दर्शन कुमार बजाज, डा0 ज्योति बाजपेयी, डा0 अंकित कुमार, डा0 मंजीत, डा0 पंखुड़ी, डा0 तुसार, समस्त जूनियर डाक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मी एवं भर्ती मरीजों के तीमारदार भी उपस्थित रहें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

LPG के बाद अब PNG महंगी

डेस्क। पश्चिम एशिया संकट के कारण रसोई गैस (LPG) के बाद अब पाइपलाइन के जरिए घरों तक पहुंचने वाली प्राकृतिक गैस (PNG) की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ कानपुर, मेरठ, अजमेर जैसे शहरों में पीएनजी की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने 1 अप्रैल 2026 से नई दरें...

“असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव प्रचार समाप्त

डेस्क। असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। अब उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम (EVM) में कैद होगा। असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर गुरुवार को एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र असम,...

देवरिया में सड़क हादसा: अस्पताल से लौट रहे युवक की मौत, साथी घायल

संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय सुदामा पटेल की मौत हो गई, जबकि उनके साथी संगम चौरसिया (25) घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सुदामा और संगम बाइक से देवरिया के एक निजी अस्पताल में अपने मित्र की पत्नी को प्रसव के लिए...

शास्त्री भवन में स्वच्छता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित

डेस्क। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के हिस्से के रूप में, विधायी विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय ने 7 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के शास्त्री भवन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। पेशेवर कलाकारों ने विधायी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रदर्शन किया, जिसमें इसके...

आईओएस सागर मिशन के तहत आईएनएस सुनयना माले पहुंचा

डेस्क। हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना 6 अप्रैल, 2026 को मालदीव की राजधानी माले तट पहुंचा। परिचालन तैनाती में यह उसका पहला पड़ाव है। जहाज का मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ और स्थायी समुद्री साझेदारी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.