TN

TotaRam News

What's Hot

आईओएस सागर मिशन के तहत आईएनएस सुनयना माले पहुंचा

Table of Content

डेस्क। हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना 6 अप्रैल, 2026 को मालदीव की राजधानी माले तट पहुंचा। परिचालन तैनाती में यह उसका पहला पड़ाव है। जहाज का मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ और स्थायी समुद्री साझेदारी और घनिष्ठ क्षेत्रीय संबंधों को दर्शाता है। इस जहाज के बहुराष्ट्रीय नाविक दल में मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के दो कर्मी भी शामिल हैं।


माले में ठहराव के दौरान, अंतर्राष्ट्रीय नाविक दल ने समुद्री कौशल, छोटे हथियारों से फायरिंग और क्षति नियंत्रण अभ्यासों का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया – जो सामूहिक तत्परता, परिचालन अंतर-संचालनीयता और समुद्री सहयोग पर विशेष ध्यान देना दर्शाता है। आईएनएस सुनयना की तैनाती हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना की समुद्री साझेदारी सुदृढ़ बनाने और क्षमता वर्धन की निरंतर प्रतिबद्धता दर्शाती है। इससे आपसी विश्वास और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
आईएनएस सुनयना के माले पहुंचने पर, मालदीव में भारत के उच्चायुक्त जी. बालासुब्रमण्यम जहाज पर गये और उन्होंने विभिन्न देशों के नाविक दल के सदस्यों से बातचीत की। जहाज के बंदरगाह पर ठहराव के दौरान घनिष्ठ सहयोग और सौहार्द बढ़ाने हेतु कई पेशेवर और सामाजिक मेलजोल तथा खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जहाज के प्रस्थान के समय, मालदीव राष्ट्रीय तटरक्षक बल के साथ एक पैसेज एक्सरसाइज (पाससेक्स) भी निर्धारित है।

पैसेज एक्सरसाइज मित्र नौसेनाओं के बीच समुद्र में किया जाने वाला संयुक्त अभ्यास है, जो आपसी सहयोग, संचार और रणनीतिक साझेदारी मजबूत बनाता है। 16 मित्र देशों के साथ मिलकर हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा, सहयोग और अंतरसंचालनीयता बढ़ाने का भारतीय नौसैनिक अभियान-आईओएस सागर हिंद महासागर के दक्षिण पूर्व क्षेत्र में चल रहा है, जो भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति – महासागर दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने के अनुरूप है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 2 अप्रैल, 2026 को हरी झंडी दिखाकर मुंबई से जहाज को औपचारिक रूप से रवाना किया गया। यह पहल ‘एक महासागर, एक मिशन’ के चिरस्थायी दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिससे भारत और समुद्री पड़ोसी देशों के बीच संबंध और मजबूत हुए हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

AIIMS बठिंडा दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा का संबोधन, मेडिकल शिक्षा विस्तार पर चर्चा

जेपी नड्डा ने एम्स बठिंडा में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं Totaram,news. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज एम्स बठिंडा के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और उत्तीर्ण छात्रों को उनके पेशेवर जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दी। उन्होंने उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को...

DRDO और IAF ने रुद्रम-II एयर-टू-सर्फेस मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया

चांदीपुर में रुद्रम-II मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण Totaram.news. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने स्वदेशी रुद्र एम-II वायु-से-सतह मिसाइल का हवाई प्लेटफॉर्म से सफल उड़ान परीक्षण किया। अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिचालन परिस्थितियों और महत्वपूर्ण प्रक्षेप पथ पर किए गए इन परीक्षणों ने मिसाइल की सटीकता, विश्वसनीयता तथा इसकी सभी...

भारतीय नौसेना का INS सुदर्शनी एंटीगुआ बंदरगाह यात्रा पूरी कर अमेरिका के लिए रवाना

भारतीय नौसेना INS सुदर्शनी ने एंटीगुआ पोर्ट विजिट संपन्न किया Totaram.news. आईएनएस सुदर्शनी ने 31 मई, 2026 को चार दिवसीय सफल बंदरगाह यात्रा पूर्ण करने के उपरांत एंटीगुआ से प्रस्थान किया। लोकायन 26 अभियान के अंतर्गत संपन्न यह यात्रा कैरेबियाई देशों के साथ भारत की समुद्री पहुंच, सहभागिता और रणनीतिक जुड़ाव को सुदृढ़ करने की...

उत्तर प्रदेश में प्रेरणा कैंटीन से हजारों महिलाएं बन रहीं ‘लखपति दीदी’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के क्रम मे लखपति दीदी के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में समूहों की दीदियो को नयी- नयी गतिविधियों से जोडने के कार्य किये गये हैं। इसी कड़ी मे प्रेरणा कैन्टीन महिला स्वावलम्बन व सशक्तिकरण के सरकारी प्रयासों मे यह एक महत्वपूर्ण कडी जुडी...

यूपी में अनिल भूषण चतुर्वेदी बने प्रभारी बेसिक शिक्षा निदेशक, संभाली नई जिम्मेदारी

UP Basic Education लखनऊ। अनिल भूषण चतुर्वेदी ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के प्रभारी शिक्षा निदेशक बेसिक के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं प्राथमिकताओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.