TN

TotaRam News

What's Hot

न्यूरोट्रॉमा टीम की मेहनत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Table of Content

फैकल्टी, रेजिडेंट्स, नर्सिंग ऑफिसर्स, टेक्नीशियन और सहयोगी विभागों के निरंतर प्रयासों से KGMU ने हासिल की राष्ट्रीय पहचान

लखनऊ। केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी विभाग की ट्रामा सेंटर में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए न्यूरोट्राॅमा सोसाइटी ऑफ इंडिया ने हैदराबाद में हुई अपनी वार्षिक मीटिंग में वर्ष 2026 का इंस्टीट्यूशनल नेशनल अवार्ड प्रदान किया है।

देश भर के 7 विभिन्न मेडिकल सेंटर्स ने इस इंस्टीट्यूशनल अवार्ड के लिए अप्लाई किया था जिसके हेतु अवार्ड की चयन समिति ने सभी मेडिकल सेंटर के रिप्रेजेंटेटिव से साक्षात्कार किया और प्रेजेंटेशन लिया। इस अवार्ड ने न्यूरो सर्जरी विभाग और केजीएमयू को नेशनल लेवल पर मान्यता दिलाई है।

न्यूरो सर्जरी विभाग में ट्रामा सेंटर में कुल 55 बिस्तरों का वार्ड है, दो ऑपरेशन थिएटर है और न्यूरो इंटेंसिव केयर यूनिट के भी बेड्स है। साथ में ट्रामा सेंटर की अन्य सुविधाएं जैसे क्रिटिकल केयर मेडिसिन और ट्रॉमा वेंटीलेटर यूनिट में उपलब्ध आईसीयू की सुविधा भी न्यूरो सर्जरी के मरीजों को उपलब्ध है।

टीमवर्क और निरंतर प्रयासों का सम्मान

ऐसे रिकॉग्निशन को प्राप्त करने में पूरी न्यूरोट्राॅमा टीम जिसमें सभी फैकल्टी मेंबर्स, रेजिडेंट्स, नर्सिंग ऑफिसर्स, टेक्नीशियन और न्यूरोसर्जरी के अन्य सपोर्ट स्टाफ का बहुत ही ज्यादा रोल है। न्यूरोट्राॅमा सुविधाओं को उचित बनाने में न्यूरो सर्जरी विभाग को एनेस्थीसिया विभाग, रेडियोलोजी विभाग, एमरजैंसी केयर विभाग एवं अन्य विभागों से सहयोग प्राप्त होता रहता है।

विभाग के सभी फैकल्टी सदस्य न्यूरोट्राॅमा सुविधाओं को, उससे संबंधित एकेडमिक ट्रेनिंग को और एविडेंस बेस्ड ट्रीटमेंट प्रोटोकोल को अपनाने हेतु सदैव प्रयत्नशील रहते हैं। यह अवार्ड न्यूरोट्राॅमा केयर को उच्चीकृत करने में सम्मिलित सभी डॉक्टरों,नसों, एनेस्थीसिया टीम के सदस्यों, टेक्नीशियन और अन्य सपोर्ट स्टाफ की निरंतर मेहनत का परिणाम है।
केजीएमयू की कुलपति डा सोनिया नित्यानंद ने इस उत्कृष्ट अवार्ड हेतु प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रदान की है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

अनिल राजभर बोले- विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम लखनऊ। आज इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि...

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.