TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU Lucknow Pediatric Surgery: रोबोटिक तकनीक से कोलेडोकल सिस्ट का सफल ऑपरेशन

Table of Content

11 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन और बाल चिकित्सा सर्जरी में बड़ी उपलब्धि

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU), लखनऊ के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में एक 11 वर्षीय बच्चे का रोबोटिक तकनीक से कोलेडोकल सिस्ट (Choledochal Cyst) का सफल ऑपरेशन किया गया। यह जटिल जन्मजात बीमारी पित्त नलिकाओं (bile ducts) से जुड़ी होती है, जिसका समय पर उपचार न होने पर लीवर को गंभीर नुकसान हो सकता है।

कानपुर निवासी गौरव (11 वर्ष) पुत्र रवि को यह बीमारी थी। परिजनों के अनुसार, बच्चे का पहले कानपुर और लखनऊ के कई अस्पतालों में इलाज कराया गया, लेकिन संतोषजनक परिणाम नहीं मिले। इसके बाद 5 मई 2026 को उसे KGMU के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

विभागाध्यक्ष प्रो. जे.डी. रावत की देखरेख में मरीज की जांच के बाद रोबोटिक सर्जरी का निर्णय लिया गया। 26 मई 2026 को रोबोटिक तकनीक की सहायता से यह जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, इस प्रक्रिया में असामान्य पित्त नलिका को हटाकर लीवर से आंत तक पित्त प्रवाह के लिए नया मार्ग बनाया गया। रोबोटिक तकनीक के उपयोग से सर्जरी अधिक सटीक और सुरक्षित रही, साथ ही ऑपरेशन के बाद दर्द कम रहा, रक्तस्राव न्यूनतम हुआ और मरीज की रिकवरी तेज रही।

सर्जरी टीम में प्रो. जे.डी. रावत के साथ डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. कृति पटेल और डॉ. कृतिका शामिल रहे। नर्सिंग स्टाफ में रीता, संजय और रिंकेश तथा एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. आयुशी बग्गा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और 4 जून 2026 को उसे स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रो. जे.डी. रावत ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी और KGMU प्रशासन एवं रोबोटिक कमेटी के प्रयासों की सराहना की। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने भी टीम को इस सफल ऑपरेशन के लिए शुभकामनाएं दीं। यह सफलता KGMU में उन्नत रोबोटिक सर्जरी सुविधाओं और बाल चिकित्सा उपचार में बढ़ती क्षमताओं को दर्शाती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.