TN

TotaRam News

What's Hot

विकसित भारत- जी राम जी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए – केशव प्रसाद मौर्य

Table of Content

  • डबल इंजन सरकार की योजनाओं का पारदर्शी व समयबद्ध क्रियान्वयन हो
  • ‘लखपति दीदी’ अभियान में प्रयागराज बने अग्रणी : उप मुख्यमंत्री
  • ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी, सोशल मीडिया पर भी दिखे उपलब्धियां
  • सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता और तय समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए
  • मनरेगा के तहत निर्धारित मानव दिवसों का सृजन समय से किया जाए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सर्किट हाउस, प्रयागराज में जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डबल इंजन सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनसामान्य को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत निर्धारित मानव दिवसों के सृजन को समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने विकसित भारत- जी राम जी के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि इसकी विशेषताओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में सरल एवं प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाई जाए। साथ ही विभाग के उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों की छोटी-छोटी वीडियो क्लिप तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर साझा करने के निर्देश भी दिए।
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के गठन में और अधिक तेजी लाने तथा निष्क्रिय समूहों को सक्रिय करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रयागराज को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाकर ही विकसित भारत के विजन को मूर्त रूप दिया जा सकता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत नए लाभार्थियों के सर्वे कार्य पूर्ण होने का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत सरकार से शीघ्र ही आवंटन प्राप्त होने की संभावना है, इसलिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुसार पात्र लाभार्थियों को चयन पर बल दिया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं आय वृद्धि पर विशेष जोर देते हुए उप मुख्यमंत्री ने ‘सशक्त नारी – सुरक्षित समाज’ की अवधारणा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं तथा महिला उत्थान हेतु ग्राम्य विकास विभाग द्वारा कई प्रभावी एवं सराहनीय पहलें की गई हैं, जिनमें प्रयागराज की सक्रिय भागीदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी एवं तीव्र क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संचालन हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी तथा योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए मानव संसाधनों को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समन्वित प्रयासों, सुदृढ़ कार्ययोजना एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के समग्र विकास को नई गति प्रदान की जाए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Rural Tourism: योगी सरकार की एग्री रूरल और गंगेग्राम टूरिज्म योजना से गांवों में बढ़ेगा रोजगार

योगी सरकार ग्रामीण पर्यटन, होम-स्टे और रोजगार को दे रही बढ़ावा लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की घोषणाओं के अनुरूप पर्यटन विभाग द्वारा एग्री रूरल एवं गंगेग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के चयनित ग्रामों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति,...

UP Excise Minister Nitin Agarwal: त्योहारों से पहले अवैध शराब और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में 15,809.25 करोड़ रुपए मिला राज लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कहीं पर भी मदिरा से होने वाली जनहानि की...

UP Technical Education Scheme 2026: तकनीकी डिप्लोमा युवाओं को बाट-माप मरम्मत कार्यशाला के लिए 50 हजार रुपये तक सहायता

योगी सरकार ने तकनीकी युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए द्वार लखनऊ। प्रदेश के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को ‘बाट-माप उपकरणों के मरम्मत...

UP Polytechnic MoU with Adani Skills: पॉलीटेक्निक संस्थान बनेंगे इंडस्ट्री रेडी टैलेंट हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार

इंडस्ट्री रेडी स्किल्स और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की उपस्थिति में मंगलवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में प्राविधिक शिक्षा विभाग...

UP Animal Husbandry Department Action: प्रयागराज के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित, जानें पूरा मामला

प्रयागराज मंडल के पशुपालन विभाग के अपर निदेशक पर हुई कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर प्रयागराज मण्डल में तैनात पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, डा0 अनिल कुमार को पशु चिकित्सालय, चाका प्रयागराज को आवंटित बहुउद्देशीय सचल राजकीय वाहन का स्वयं के उपयोग हेतु नियमविरूद्ध अधिग्रहण करने, अनुशासनहीनता,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.