TN

TotaRam News

What's Hot

विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को मजबूती से आगे बढ़ाने वाला है केन्द्रीय बजट- उप मुख्यमंत्री

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है, इसके लिए उन्होंने मा० प्रधानमंत्री एवं मा० वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को जमीन पर उतारने वाला बजट है,गरीब, गांव, किसान और महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर बजट बनाया गया है। सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने वाला बजट है, इसमे युवा सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण रोजगार सृजन और कौशल विकास पर फोकस किया गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए ठोस प्रावधान किये गये हैं,
इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देकर आर्थिक विकास को गति मिलेगी।पर्यटन, धार्मिक स्थलों और टूरिज्म सेक्टर से रोजगार के नए अवसर पैदा होगे।महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाएं लायी गयी हैं, यह नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब है। इसमे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि विकास और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवाचार को बढ़ावा, दिया जायेगा।भविष्य की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था की तैयारी है।खेल, युवा प्रतिभाओं और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए नए अवसर सृजित होगे।उत्तर प्रदेश को 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में से दो महत्वपूर्ण कॉरिडोर वाराणसी–दिल्ली,वाराणसी–सिलीगुड़ी-हाई
-स्पीड रेल से प्रदेश की कनेक्टिविटी, मिलेगी निवेश और औद्योगिक विकास को बल दिया गया है।बजट विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को मजबूती से आगे बढ़ाने वाला है।आम बजट 2026-27 सुधार, विकास और आर्थिक अनुशासन के बीच संतुलन बनाकर देश को आगे बढ़ाने वाला बजट है‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य में उत्तर प्रदेश की अग्रणी भूमिका रहेगी। केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को सर्किट हाउस, प्रयागराज में जनप्रतिनिधिगणोँ के साथ बैठक कर केंद्रीय बजट 2026-27 पर से प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता कर रहे थे। कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत को केंद्र में रखते हुए संरचनात्मक सुधारों, राजकोषीय अनुशासन और सतत सार्वजनिक निवेश पर आधारित है, जो सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी विकास को सुनिश्चित करते हुए देश के हर वर्ग तक प्रगति के लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।
इस अवसर पर संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ल, विधायकगण गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल , पियूष रंजन निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी. के. सिंह, पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मा. सदस्य सुरेंद्र चौधरी एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इससे पहले कौशाम्भी मे एक वकतव्य मे उन्होने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच हुई ऐतिहासिक आर्थिक साझेदारी ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। भारतीय उत्पादों पर टैरिफ में कमी से हमारे उद्योगों, एमएसएमई, किसानों और उद्यमियों को वैश्विक बाज़ार में एक नई शक्ति मिलेगी।यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की दूरदर्शी कूटनीति, मजबूत वैश्विक छवि और कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं भारत के साथ साझेदारी को अवसर के रूप में देख रही हैं।मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर स्थिरता और समृद्धि का भरोसेमंद भागीदार बनकर उभरा है।यह ऐतिहासिक आर्थिक साझेदारीभारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई देने के साथ ही #MakeInIndia को तेज गति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा भी प्रदान करेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों के बीच हर गाँव तक आधुनिक कृषि मशीनरी पहुँचाएँगे – शिवराज सिंह चौहान

डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र के किसानों को उन्नत किस्में, सही फसल अनुशंसा और आधुनिक कृषि यंत्रों की सुलभ सुविधा एक साथ उपलब्ध कराई जाए, ताकि...

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को रोजगार का ‘महाकुम्भ’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में...

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम

डेस्क। दशहरा मैदान, रायसेन (मध्य प्रदेश) में शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया, जहाँ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों किसान,...

अप्रैल–मई में युद्धस्तर पर काम कर जनता को त्वरित लाभ देने पर जोर

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज लखनऊ स्थित संगम सभागार में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पिछली वित्तीय वर्ष में जो योजनाएं किसी कारणवश अधूरी रह गई हैं, उन्हें चालू...

समाज सुधार में ज्योतिबा फुले का योगदान अविस्मरणीय रहेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.