/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

सामाजिक सुरक्षा, श्रम कल्याण और अधिकारों पर संवाद से सुदृढ़ होंगे श्रमिक हित

Table of Content

लखनऊ। श्रम संहिताओं के प्रावधानों से श्रमिकों एवं उनके प्रतिनिधियों को अवगत कराने तथा सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम कल्याण से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से कार्यालय अपर श्रम आयुक्त, लखनऊ क्षेत्र, 23 ए.पी. सेन रोड, लखनऊ में बुधवार को एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एम. के. शन्मुगा सुंदरम, प्रमुख सचिव (श्रम एवं सेवायोजन), उत्तर प्रदेश शासन उपस्थित रहे। संगोष्ठी के दौरान प्रमुख सचिव द्वारा देश में लागू की गई चार प्रमुख श्रम संहिताओं— मजदूरी संहिता, 2019, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य स्थितियां संहिता, 2020 के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख सचिव ने श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का समाधान करते हुए कहा कि श्रम संहिताओं का उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ उन्हें सामाजिक सुरक्षा का मजबूत ढांचा प्रदान करना है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रम संहिताओं के संबंध में प्रकाशित नियमावलियों पर प्रकाशन के 45 दिवस के भीतर सुझाव एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत किए जाने की व्यवस्था की गई है, ताकि सभी हितधारकों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। संगोष्ठी में इंटक से महामंत्री एच.एन. तिवारी, बीएमएस से जिलाध्यक्ष मिथलेश शुक्ला, एचएमएस से उमाशंकर मिश्र, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ से अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल, एवरेडी फ्लैशलाइट कंपनी मजदूर यूनियन से अध्यक्ष चारू मिश्रा सहित विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इसके अतिरिक्त श्रम सलाहकार एसोसिएशन, औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम विभाग के अधिकारियों ने भी अपने सुझाव साझा किए। कार्यक्रम में विशेष सचिव नीलेश कुमार सिंह, पीठासीन अधिकारी, औद्योगिक न्यायाधिकरण प्रेम प्रकाश पाल, उप निदेशक कारखाना अभिषेक सूर्यवंशी, सहायक निदेशक कारखाना श्री आकाश सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारियों सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। श्रम संहिताओं पर विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत अपर श्रम आयुक्त, लखनऊ क्षेत्र कल्पना श्रीवास्तव द्वारा सभी श्रमिकों, श्रमिक प्रतिनिधियों एवं उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संगोष्ठी का संचालन शक्ति राय एवं शरद, श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.