TN

TotaRam News

What's Hot

वन संरक्षण से ही सुरक्षित भविष्य—केशव प्रसाद मौर्य

Table of Content

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि वन हमारे जीवन का आधार हैं। ये न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि जैव-विविधता के संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि मानव तथा पृथ्वी के अस्तित्व के लिए वन एवं वन्यजीवों का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है।
उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे अधिकाधिक वृक्षारोपण करें तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि हम सभी को हरित, स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे वर्तमान के साथ-साथ भावी पीढ़ियों को भी स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। हरित आवरण बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग, इको-पर्यटन को प्रोत्साहन तथा जनभागीदारी के माध्यम से वनों के संरक्षण के लिए अनेक प्रभावी पहल की गई हैं। इन प्रयासों से पर्यावरणीय संतुलन सुदृढ़ होने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वन हमारी संस्कृति, परंपरा और जीवन का अभिन्न अंग हैं। इसी भावना के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वन संरक्षण एवं संवर्धन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा प्रदेश को हरित एवं समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडिया स्किल्स 2025–26 का भव्य समापन

नोएडा/लखनऊ। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित इंडिया स्किल्स नेशनल कॉम्पटीशन 2025–26 का भव्य समापन समारोह गुरुवार को ग्रेटर नोएडा, जनपद गौतमबुद्धनगर में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर से आए प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में युवाओं के कौशल, नवाचार और उत्कृष्ट...

रूसी संघ के संसदीय शिष्टमंडल ने राज्यसभा उपसभापति हरिवंश से भेंट की

डेस्क। रूसी संघ की संघ परिषद के प्रथम डिप्यूटी स्पीकर, महामहिम व्लादिमीर याकुशेव के नेतृत्व में संसदीय शिष्टमंडल ने आज संसद भवन में राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश से भेंट की। शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए, हरिवंश ने याकुशेव की भारत की प्रथम यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा यह उल्लेख किया कि राज्य सभा...

संवाद और सहयोग से भारत और रूस के संसदीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे: लोक सभा अध्यक्ष

डेस्क। रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर, महामहिम व्लादिमिर याकुशेव के नेतृत्व में भारत यात्रा पर आए रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला से भेंट की।रूसी शिष्‍टमंडल का स्वागत करते हुए, अध्यक्ष ने याकुशेव को फेडरेशन काउंसिल के संसदीय मैत्री समूह...

सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुँचे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाई जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया के सभी माध्यमों—विशेषकर सोशल मीडिया—का उपयोग करते हुए सरकार की नीतियों का व्यापक स्तर...

देवरिया: सिंगही डीह में भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर खाक

संजय मिश्र।देवरिया। देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के सिंगही डीह और दुबौली गांव में गुरुवार दोपहर अचानक लगी आग ने 5 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। तेज़ी से फैली आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। दुबौली ग्राम निवासी अमित कुमार...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.