/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

रूसी संघ के संसदीय शिष्टमंडल ने राज्यसभा उपसभापति हरिवंश से भेंट की

Table of Content

डेस्क। रूसी संघ की संघ परिषद के प्रथम डिप्यूटी स्पीकर, महामहिम व्लादिमीर याकुशेव के नेतृत्व में संसदीय शिष्टमंडल ने आज संसद भवन में राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश से भेंट की। शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए, हरिवंश ने याकुशेव की भारत की प्रथम यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा यह उल्लेख किया कि राज्य सभा के साथ सहयोग हेतु संघ परिषद के मैत्री समूह के प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति भारत के साथ संसदीय सहयोग को रूस द्वारा दिए जा रहे उच्च महत्व को दर्शाती है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि भारत और रूस के बीच संसदीय स्तर पर समृद्ध एवं सार्थक संवाद की परंपरा रही है।
हाल की पारस्परिक यात्राओं का उल्लेख करते हुए, उपसभापति ने कहा कि राज्य ड्यूमा के चेयरमैन व्याचेस्लाव वोलोडिन ने फरवरी 2025 में भारत का दौरा किया था। उन्होंने मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले और भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ में रूस की यात्रा पर गई कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व वाले सर्वदलीय संसदीय शिष्टमंडल का भी उल्लेख किया तथा आतंकवाद के विरुद्ध संयुक्त संकल्प में रूस के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने इस बात पर बल दिया कि वर्तमान शिष्टमंडल की यात्रा से संसदीय सहयोग और अधिक सुदृढ़ होगा तथा दोनों देशों के बीच बढ़ते संपर्क को और गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि द्विपक्षीय संपर्क उत्साहजनक ढंग से प्रगति कर रहे हैं। हाल के घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए, हरिवंश ने कहा कि दिसंबर 2025 में महामहिम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान आयोजित 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन अत्यंत सफल रहा। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में हस्ताक्षरित समझौते और सहमति ज्ञापनों ने समन्वय के नए आयाम खोले हैं तथा मौजूदा सहयोग को और सुदृढ़ किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिस्तरीय और आधिकारिक स्तर पर संवाद निरंतर विकसित और विस्तारित हो रहा है।
द्विपक्षीय सहयोग का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा कि व्यापार एवं आर्थिक सहयोग इस संबंध का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बना हुआ है। उन्होंने बताया कि द्विपक्षीय व्यापार लगभग 70 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है, जो वर्ष 2025 के लिए निर्धारित 30 अरब अमेरिकी डॉलर के वार्षिक लक्ष्य से अधिक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2030 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर के वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जाएगा जिसे दोनों देशों के नेताओं द्वारा 2024 में निर्धारित किया गया था। सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए, हरिवंश ने कहा कि अक्टूबर में कल्मकिया क्षेत्र में भारत के राष्ट्रीय संग्रहालय से भगवान शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रदर्शनी को अभूतपूर्व जन-प्रतिक्रिया मिली, जो दोनों देशों के बीच प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों का प्रमाण है।
बहुपक्षीय सहयोग के संदर्भ में, उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच संयुक्त राष्ट्र, जी-20, ब्रिक्स तथा एससीओ जैसे मंचों पर सक्रिय गठजोड़ है। उन्होंने उल्लेख किया कि इस वर्ष भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है तथा भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए रूस द्वारा समर्थन दिए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न ब्रिक्स बैठकों, विशेषकर ब्रिक्स संसदीय मंच के लिए रूसी शिष्टमंडलों का स्वागत करने की आकांक्षा रखता है।


संसदीय सहयोग पर बल देते हुए, हरिवंश ने कहा कि दोनों देशों की संसदों के बीच सहयोग का स्तर अत्यंत सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि अंतर-संसदीय आयोग ने इस सहयोग को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा यह भी जानकारी दी कि भारत की ओर से भारत-रूस संसदीय मैत्री समूह का गठन फरवरी 2026 में कर दिया गया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों पक्षों के सह-अध्यक्ष एवं सदस्य शीघ्र मिलकर पुनः सार्थक संवाद प्रारंभ करेंगे। उपसभापति ने यह भी कहा कि दोनों पक्ष युवा एवं महिला संसद सदस्यों के बीच अधिक संपर्क बढ़ाने की दिशा में कार्य कर सकते हैं, जिससे द्विपक्षीय संबंध और सुदृढ़ होंगे।
बैठक के समापन पर, उपसभापति ने कहा कि भारत और रूस को संसदीय सहयोग को और सुदृढ़ बनाने के लिए तथा अपनी बहुआयामी साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के प्रयास जारी रखने चाहिए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.