TN

TotaRam News

What's Hot

नगरीय क्षेत्रों में लघु उद्योगों को मिलेगा नया विस्तार: मंत्री

Table of Content

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में नगरीय निकायों में लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लखनऊ स्थित संगम सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में नगर विकास विभाग एवं लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए नगरीय क्षेत्रों में लघु उद्योगों का सशक्तिकरण समय की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरों में छोटे उद्योगों के विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, साथ ही युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय निकायों में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए लघु उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं सुगम लाइसेंसिंग एवं कर प्रक्रिया के माध्यम से उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वे तेजी से विकसित हो सकें।
इस दौरान मंत्री ने कहा कि लघु उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उनके सुदृढ़ीकरण से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में निरंतर ठोस कदम उठाती रहेगी जिससे नगरी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिले और विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। इस दौरान प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरु प्रसाद, सचिव रविंद्र कुमार, विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल, निदेशक अतिरिक्त ऊर्जा इंद्रजीत सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी तथा उद्योग जगत के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.