/ Oct 16, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

INS Trishul: भारतीय नौसेना का युद्धपोत त्रिशूल स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

Table of Content

स्पेनिश नौसेना के साथ पेशेवर संवाद, क्रॉस-डेक विजिट और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेगा INS त्रिशूल

डेस्क। भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत ‘त्रिशूल’ भूमध्य सागर, अटलांटिक और उससे सटे समुद्री क्षेत्रों में अपनी तैनाती के तहत 30 सितंबर 2026 को वालेंसिया, स्पेन पहुँचा।

बंदरगाह पर रुकने के दौरान, आईएनएस ‘त्रिशूल’ स्पेन की नौसेना के साथ पेशेवर बातचीत, क्रॉस-डेक विज़िट (एक-दूसरे के जहाजों का दौरा) तथा खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेगा। ये गतिविधियां परिचालन संबंधी अनुभवों को साझा करने का अवसर प्रदान करेंगी और दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ को और मजबूत करेंगी।

यह बंदरगाह यात्रा मित्र देशों और सहयोगी नौसेनाओं के साथ भारतीय नौसेना की निरंतर समुद्री सहभागिता का हिस्सा है। इससे पहले, तैनाती के दौरान, आईएनएस त्रिशूल ने टूलॉन में फ्रांसीसी नौसेना के साथ ‘अभ्यास वरुण’ के 24वें संस्करण में हिस्सा लिया था, जिसमें बंदरगाह और समुद्र दोनों चरणों के दौरान पेशेवर गतिविधियां शामिल थीं।

यह तैनाती परिचालन तत्परता, समुद्री सहभागिता और अंतर्राष्ट्रीय पहुंच के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जो एक सुरक्षित और स्थिर समुद्री वातावरण को बढ़ावा देने में योगदान देती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

UP Mission Shakti 2026: यूपी के 26 देवी मंदिरों में नवरात्रि कार्यक्रम, 78 स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

24 जिलों के देवी मंदिरों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा शारदीय नवरात्रि में देवी आराधना के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच देने और महिला कलाकारों को आगे बढ़ाने की पहल की गई है। मिशन शक्ति के तहत 17 से 19 अक्टूबर तक प्रदेश के 24 जिलों के...

UP Voter List 2027: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

12 नवम्बर को प्रकाशित होगी मसौदा मतदाता सूची, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक...

नोएडा में कम्प्लीशन सर्टिफिकेट के नाम पर गड़बड़ी की शिकायत, मंत्री नन्दी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराए जाने के दिए निर्देश लखनऊ। पिकप भवन सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर उनसे सीधा संवाद किया। जिसमें उद्यमियों ने औद्योगिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.