TN

TotaRam News

What's Hot

भारतीय नौसेना के जहाज त्रिखंड ने सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया में अपना ठहराव पूरा किया

Table of Content

डेस्क। भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट जहाज त्रिखंड, संवर्धन संबंधी बंदरगाह यात्रा पूरी करने के बाद 20 मार्च 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हो गया। जहाज के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त से मुलाकात की। जहाज ने सेशेल्स सरकार को महत्वपूर्ण पुर्जे और आवश्यक सामग्री भी सौंपी। भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और सेशेल्स रक्षा बलों (एसडीएफ) के सदस्यों के साथ, आईएनएस त्रिखंड ने अभ्यास लामितिये 2026 के पहले त्रि-सेवा संस्करण में भाग लिया। यह अभ्यास लामितिये के 11वें संस्करण में भारतीय नौसेना की पहली भागीदारी है।
बंदरगाह चरण के दौरान, जहाज पर विजिट, बोर्ड, सर्च एंड सीजर (वीबीएसएस) प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें संयुक्त बोर्डिंग अभ्यास भी शामिल थे। इसके बाद अभ्यास का समुद्री चरण शुरू हुआ, जिसके दौरान जहाज ने एससीजीएस ले विजिलेंट के साथ अभ्यास किया और भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो और एसडीएफ के विशेष बलों की एक टीम द्वारा समुद्र में संयुक्त बोर्डिंग अभियान चलाया गया। इसके बाद भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों के सैनिकों ने प्रस्लिन द्वीप पर लैंडिंग की। एसडीएफ के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज मेजर जनरल माइकल रोसेट, एसडीएफ के डिप्टी चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज ब्रिगेडियर जीन अट्टाला और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अभ्यास के संचालन को देखने के लिए समुद्री चरण के दौरान आईएनएस त्रिखंड पर सवार हुए।


इस अभ्यास ने भारत और सेशेल्स के बीच अंतर-संचालनीयता बढ़ाने और समुद्री सहयोग को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। क्रियोल भाषा में ‘मित्रता’ का अर्थ रखने वाला ‘ लामितिये ‘ दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाता है। यह बंदरगाह पर आगमन भारत के महासागर (क्षेत्र भर में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण को दर्शाता है, और हिंद महासागर क्षेत्र में पसंदीदा सुरक्षा भागीदार और प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता बने रहने के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया

डेस्क। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 26 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद समीर रिजवी और...

यूपी में 11 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को ₹3,200 करोड़ से अधिक लागत पर मिली मंजूरी

इकाइयों की संख्या में गौतम बुद्ध नगर अग्रणी, निवेश में गाजियाबाद शीर्ष पर लखनऊ / गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण ने ₹3,212.63 करोड़ की अनुमानित लागत वाली 11 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है, जिससे राज्य के रियल एस्टेट क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी। यूपी के नौ जनपदों...

एलडीए सभी आवंटित सम्पत्तियों का डोर-टू-डोर सत्यापन कराएगा

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी सभी आवंटित आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्तियों का भौतिक सत्यापन कराएगा। इससे सम्पत्यिों का रिकाॅर्ड अपडेट होगा और फर्जीवाड़े की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाएगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिये हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि नागरिक सेवाओं...

लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने पश्चिमी कमान की कमान संभाली

डेस्क। लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने 01 अप्रैल, 2026 को पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे पूर्व में सेना स्टाफ के उप-प्रमुख (वीसीओएएस) रह चुके हैं और उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार का स्थान लिया, जो 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं।पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल...

लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन ने पूर्वी कमान की बागडोर संभाली

डेस्क। लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन ने पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी का स्थान लिया है, जो 31 मार्च, 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे। 11 जून, 1988 को भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल कृष्णन अपने साथ लगभग चार दशकों का...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.