TN

TotaRam News

What's Hot

INS Tarkash और INS Ikshak ने सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया का सफल दौरा पूरा किया

Table of Content

भारत-सेशेल्स समुद्री सहयोग हुआ मजबूत

डेस्क। भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘तरकश’ और ‘इक्षक’ ने 29 जून को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। इस दौरान सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस और स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित विभिन्न पेशेवर, औपचारिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में दोनों जहाजों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनका सफलतापूर्वक समापन हुआ।

यात्रा के दौरान आईएनएस ‘तरकश’ के मार्चिंग दल और नौसेना बैंड ने 28 जून, 2026 को आयोजित सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस परेड में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह सहभागिता भारत और सेशेल्स के बीच गहरे, ऐतिहासिक व मजबूत समुद्री संबंधों की प्रतीक रही।

आईएनएस ‘इक्षक’ पर 300 से अधिक आगंतुकों ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें जहाज की अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण क्षमताओं से अवगत कराया गया। इससे उन्हें हिंद महासागर क्षेत्र में हाइड्रोग्राफिक सहयोग के लिए भारतीय नौसेना के योगदान को प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

आईएनएस ‘इक्षक’ के दल ने सामुदायिक संपर्क गतिविधियों के तहत, सेशेल्स में भारत के उच्चायोग के साथ मिलकर इंग्लिश रिवर होम में एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया और वहां रहने वालों को प्राथमिक उपचार किट तथा आवश्यक सामग्री वितरित की। इससे स्थानीय समुदायों के कल्याण के प्रति साझा प्रतिबद्धता दोहराई गई।

आईएनएस ‘तरकश’ और आईएनएस ‘इक्षक’ का यह दौरा भारत सरकार के ‘महासागर’ महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी एवं समग्र प्रगति) दृष्टिकोण के अनुरूप हिंद महासागर क्षेत्र के मित्र समुद्री देशों के साथ समुद्री सहयोग को मजबूत करने के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह तैनाती आपसी तालमेल, क्षमता निर्माण और समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने पर भारतीय नौसेना के निरंतर फोकस को भी दर्शाती है। साथ ही, इससे भारत व सेशेल्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों एवं रक्षा साझेदारी को और मजबूती मिली है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.