TN

TotaRam News

What's Hot

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे पर 72 रनों से कब्जा जमाया, सेमीफाइनल की राह मजबूत

Table of Content

डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे पर 72 रन की बड़ी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप एक से अंतिम चार में जगह बना ली, जबकि भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को होने वाला मुकाबला दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला करेगा। 257 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम छह विकेट पर 184 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने नाबाद 97 रन (59 गेंद, 6 छक्के, 8 चौके) की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान सिकंदर रजा ने 31 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी हुई, लेकिन टीम कभी भी लक्ष्य के करीब नजर नहीं आई।
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 24 रन देकर तीन विकेट झटके। अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले भारत ने चार विकेट पर 256 रन बनाकर टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा और मौजूदा संस्करण का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद में 55 रन (4 छक्के, 4 चौके) की तूफानी पारी खेली। वहीं हार्दिक पंड्या ने 23 गेंद में नाबाद 50 रन बनाकर टीम को 250 के पार पहुंचाया।
पंड्या ने तिलक वर्मा (नाबाद 44, 16 गेंद) के साथ पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 31 गेंद में 84 रन की अटूट साझेदारी की। इससे पहले अभिषेक ने संजू सैमसन (24) और इशान किशन (38) के साथ क्रमशः 48 और 72 रन की साझेदारियां कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 33 रन की उपयोगी पारी खेली। जिम्बाब्वे के सभी गेंदबाज इस मुकाबले में महंगे साबित हुए और भारतीय बल्लेबाजों के सामने बेअसर नजर आए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.