/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

भारत–इजरायल मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता का पहला दौर नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

Table of Content

डेस्क। भारत-इजरायल मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता का पहला दौर, जो 23 से 26 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नवंबर 2025 में इसके संदर्भ की शर्तों (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिससे व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए पहचाने गए क्षेत्रों पर चर्चा हेतु एक संरचित ढांचा स्थापित हुआ।
वर्तमान में इजरायल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मौजूद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी, 2026 को जेरूसलम में ‘नेसेट’ के एक विशेष पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए, दोनों देशों के बीच अनछुए व्यापारिक सामर्थ्य को वास्तविकता में बदलने के लिए एक महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते को जल्द ही अंतिम रूप देने का आह्वान किया था।
24 फरवरी 2026 को, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आए हुए इजरायली प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और इस बात पर जोर दिया कि दोनों पक्षों को व्यापार, नवाचार और विकास के नए अवसरों को खोलने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, जिससे दोनों देशों के बीच बहुमूल्य साझेदारी और मजबूत हो सके। उन्होंने दोनों पक्षों को एक आधुनिक, व्यापक और भविष्य के लिए तैयार व्यापार समझौते की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।
चार दिवसीय वार्ता के दौरान, दोनों देशों ने वस्तुओं और सेवाओं में व्यापार, मूल स्थान के नियम, स्वच्छता और पादप स्वच्छता उपाय, व्यापार में तकनीकी बाधाएं, सीमा शुल्क प्रक्रियाएं, बौद्धिक संपदा अधिकार, डिजिटल व्यापार और अन्य प्रमुख अध्यायों सहित व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा की। इस चर्चा का आयोजन रचनात्मक और भविष्योन्मुखी तरीके से किया गय, जिसमें दोनों पक्षों ने एक व्यापक, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते पर बातचीत करने के अपने उद्देश्य की पुष्टि की। दोनों पक्षों ने वर्चुअल माध्यम से अंतर-सत्रीय जुड़ाव जारी रखने पर भी सहमति व्यक्त की। आमने-सामने की वार्ता का अगला दौर मई 2026 में इजरायल में आयोजित किया जाएगा।वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वस्तु व्यापार लगभग 3.62 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। प्रस्तावित एफटीए भारत और इजरायल दोनों के व्यवसायों के लिए एक स्थिर और पूर्वानुमेय ढांचा प्रदान करके व्यापार प्रवाह को बढ़ाने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करता है। दोनों पक्षों ने मशीनरी, रसायन, कपड़ा, कृषि, चिकित्सा उपकरण और उन्नत प्रौद्योगिकियों सहित प्रमुख क्षेत्रों में अनछुए सामर्थ्य पर ध्यान दिया। पहले दौर की सफल समाप्ति आर्थिक साझेदारी को और गहरा करने तथा हितधारकों के लिए नए अवसर सृजित करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.