TN

TotaRam News

What's Hot

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

Table of Content

दोनों देशों ने आपसी हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की

नई दिल्ली। भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने आपसी हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की। इनमें सैन्य प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण, दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग, समुद्री सुरक्षा, साइबर प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग में सहयोग व भारत तथा फिजी की सशस्त्र सेनाओं के बीच संस्थागत सहयोग को और गहरा करना शामिल था।

भारत ने स्वतंत्र, खुले, समावेशी और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अपने दृष्टिकोण में फिजी तथा प्रशांत द्वीपीय देशों के महत्व को दोहराया। दोनों पक्षों ने रक्षा क्षेत्र में बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग पर संतोष व्यक्त किया तथा आपसी हित वाले क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत-फिजी रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर जोर

इस बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) अमिताभ प्रसाद और फिजी के रक्षा एवं पूर्व सैनिक मामलों के स्थायी सचिव मेसन स्मिथ ने की। भारत-फिजी द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह की दूसरी बैठक के दौरान मेसन स्मिथ ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से भी मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत मुख्य रूप से द्विपक्षीय रक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित रही। इस दौरान रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग के नए अवसर तलाशने पर भी चर्चा हुई।

फिजी का प्रतिनिधिमंडल विशेष सैन्य प्रशिक्षण सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत 29 और 30 सितंबर, 2026 को कोच्चि का भ्रमण करेगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल उन्नत नौसैनिक प्रशिक्षण सहयोग और पेशेवर विमानन प्रशिक्षण मॉड्यूल को औपचारिक रूप देने के लिए दक्षिणी नौसेना कमान की प्रशिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण करेगा। इस पहल से दोनों देशों की समुद्री सेनाओं के बीच तकनीकी दक्षता व परिचालन समन्वय को और सशक्त करने में मदद मिलेगी।

मेसन स्मिथ ने आधिकारिक द्विपक्षीय वार्ता शुरू होने से पहले नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर भारत के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। फिजी के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित डीपीएसयू भवन का भी दौरा किया, जहां उन्हें भारत की स्वदेशी रक्षा विनिर्माण क्षमताओं की जानकारी दी गई। इस दौरान ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में हुई प्रगति को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शनी के साथ-साथ उन्नत ऑगमेंटेड रियलिटी/वर्चुअल रियलिटी (एआर/वीआर) सिमुलेशन सुविधाओं का भी अवलोकन किया, जो वास्तविक युद्धक्षेत्र जैसी परिस्थितियों का अनुभव उपलब्ध कराती हैं।

भारत और फिजी के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व नागरिकों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। इस बैठक ने मौजूदा रक्षा साझेदारी को और सशक्त बनाने तथा सहयोग के नए अवसर तलाशने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। दोनों पक्ष नियमित संवाद जारी रखने तथा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और गहरा करने की दिशा में मिलकर काम करने पर सहमत हुए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Special Campaign 6.0: नीति आयोग ने स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटारे पर शुरू किया विशेष अभियान

Special Campaign 5.0 में नीति आयोग ने किया लंबित मामलों का निपटारा डेस्क। महात्मा गांधी को “स्वच्छ भारत” की भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के संकल्प के साथ, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने वर्ष 2021 में लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान शुरू किया था। इस अभियान की सफलता को आगे...

UP में 2030 तक रेबीज उन्मूलन, एंटी-रेबीज टीकाकरण और जागरूकता पर जोर

पशुपालन विभाग एवं Jhpiego द्वारा ‘One Health’ परामर्श कार्यक्रम आयोजित लखनऊ। विश्व रेबीज दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग तथा अंतर्राष्ट्रीय संस्था Jhpiego के संयुक्त तत्वावधान में One Health Consultation on Rabies Prevention and Elimination in Uttar Pradesh विषय पर एक दिवसीय परामर्श कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस...

मछलीपट्टनम-कुरनूल एक्सप्रेस: विजयवाड़ा होकर चलेगी नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी

गुडीवाड़ा, विनुकोंडा और नंद्याल को सीधी रेल कनेक्टिविटी डेस्क। आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे से विजयवाड़ा होते हुए मछलीपट्टनम और कुरनूल सिटी के बीच एक नई ट्रेन सेवा (जो हफ्ते में तीन दिन चलेगी) को मंज़ूरी दी है। इससे आंध्र प्रदेश...

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

दोनों देशों ने आपसी हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की नई दिल्ली। भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने आपसी हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की। इनमें...

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं

2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गौतम बुद्ध नगर में आयोजित यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के खाद्य प्रसंस्करण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.