TN

TotaRam News

What's Hot

देश में कोयले का भंडार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

Table of Content

डेस्क। इस वर्ष कोयले का उत्पादन और आपूर्ति खपत से अधिक बनी हुई है, जिसके परिणामस्वरूप तापीय ऊर्जा संयंत्रों और कोयला खदानों में कोयले का भंडार रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा, गैर-विनियमित क्षेत्र को आपूर्ति पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 14% अधिक रही है। सीआईएल की खदानों में कोयले का भंडार 1 अप्रैल, 2025 को 106.78 मीट्रिक टन था। यह 9 मार्च, 2026 को बढ़कर 121.39 मीट्रिक टन हो गया है। इसके अलावा, एससीसीएल की खदानों में लगभग 6.07 मीट्रिक टन कोयला, कैप्टिव/वाणिज्यिक खदानों में 15.12 मीट्रिक टन और लगभग 14 मीट्रिक टन कोयला परिवहन के लिए उपलब्ध है। कुल मिलाकर यह भंडार अब तक के उच्चतम स्तर 156.58 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। यह कोयले का भंडार बिजली संयंत्रों में पहले से उपलब्ध कोयले के अतिरिक्त है, जो 9 मार्च, 2026 तक लगभग 54.05 मीट्रिक टन है , जो वर्तमान खपत दर के अनुसार लगभग 24 दिनों के लिए पर्याप्त है।
देश में उपलब्ध कोयले का कुल भंडार लगभग 210 मीट्रिक टन है, जो लगभग 88 दिनों के लिए पर्याप्त होगा। देश में कोयले का उत्पादन समान गति से जारी है, जिससे खदानों में भंडार बढ़ता जा रहा है, ताकि रेलवे की सहायता से उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं के अनुसार आपूर्ति बनाए रखा जा सके। कोयला मंत्रालय निरंतर नीतिगत सुविधा, गहन प्रदर्शन निगरानी और हितधारकों के साथ समन्वित जुड़ाव से एक स्थिर और प्रदर्शन-संचालित वातावरण बनाने पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करना, प्रमुख क्षेत्रों में निर्बाध संचालन को बनाए रखना और देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना है, जिससे 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के दीर्घकालिक राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान दिया जा सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रामकथा पार्क में सजा वैश्विक रामायण संस्कृति का मंच, देश-विदेश के कलाकारों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के कलाकारों ने रामलीला के जरिए दिखाई अपनी सांस्कृतिक विरासत अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्या ने रामायण की वैश्विक सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग बिखेरे। रामकथा पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों के साथ श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के...

दुर्लभ दस्तावेजों और चित्रों में दिखेगी अयोध्या की विरासत, 8-9 नवंबर को प्रदर्शनी खुली रहेगी

रामकथा पार्क में आयोजन अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की हजारों वर्षों पुरानी आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान की कहानी अब एक विशेष ऐतिहासिक प्रदर्शनी के जरिए लोगों के सामने होगी। दीपोत्सव-2026 के अवसर पर रामकथा पार्क में ‘अयोध्या : आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान’ शीर्षक से यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें अयोध्या की प्राचीन...

अमित शाह ने अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह...

दीपावली की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

सुख-समृद्धि और विकसित भारत की कामना की डेस्क। भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है, “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। रावण पर विजय के बाद...

लाखों दीपो के प्रज्ज्वलन से जगमग हुई संगम नगरी

भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम सहित अन्य घाटों पर भव्य रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन लखनऊ। लोक संस्कृति, कला, साहित्य, परम्पराओं तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं जनसामान्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को महर्षि भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम प्रयागराज में भव्य रूप दोपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.