TN

TotaRam News

What's Hot

देवरिया हत्याकांड: पारिवारिक विवाद में छिन गया तीन बच्चों से मां का साया

Table of Content

संजय मिश्र।


देवरिया। देवरिया जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बनहर गांव में पारिवारिक विवाद ने बीती रात हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एक मामूली पारिवारिक विवाद ने जिस तरह हिंसक रूप ले लिया, उसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। इस घटना में एक महिला की जान चली गई और दो मासूम बच्चे घायल हो गए। सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि जिन बच्चों ने अपनी आंखों के सामने मां को खो दिया, उनका आगे का जीवन कैसे संभलेगा और इस दर्द से वे कैसे उबर पाएंगे।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 40 वर्षीय रविता देवी पत्नी उमेश विश्वकर्मा का अपने पट्टीदारों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई।
आरोप है कि झगड़े के दौरान एक पक्ष की महिला ने रविता देवी पर घर में रखी किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मां को बचाने के लिए उनके 15 वर्षीय पुत्र शिव और 17 वर्षीय पुत्री अर्चना ने बीच-बचाव किया, लेकिन इस दौरान दोनों बच्चे भी घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रविता देवी को मृत घोषित कर दिया। बच्चों का उपचार जारी है।
मृतका के पति उमेश विश्वकर्मा इस समय बाहर कार्यरत हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है तथा एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

16 अप्रैल को मृतका के पुत्र शिव विश्वकर्मा की तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर खड़ाईच मोड़ के पास से राज विश्वकर्मा एवं मोनी विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के उपरांत अभियुक्तों की निशानदेही पर लीलापुल सीएचसी के समीप स्थित बगीचे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में H1N1 के 6 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 37

डेंगू का कोई नया मामला नहीं; गंभीर लक्षण वाले मरीजों की RT-PCR जांच और जरूरत पर अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश लखनऊ। आज जनपद लखनऊ में एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के 06 नये रोगी पाये गये। जनपद में एक्टिव केसो की संख्या 37 है। जनपद में डेंगू का कोई नया रोगी नही पाया गया। चिकित्सा...

AIIMS Raipur को उपराष्ट्रपति C.P. राधाकृष्णन ने बताया छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और प्रगति का प्रतीक

विकसित भारत तभी संभव है जब प्रत्येक राज्य, जिला और गांव का विकास हो: उपराष्ट्रपति रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्नातक छात्रों से देशवासियों के स्वास्थ्य, विश्वास और जीवन की रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा...

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.