TN

TotaRam News

What's Hot

हम सबमें विमल विवेक रहे

Table of Content

मानवता, एकता और सद्भाव का प्रेरक गीत

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’

मत खींच लकीरें धरती पर सब एक रहें और नेक रहें।
जाना कुछ दिन रहकर जग से फिर क्यों हमलोग अनेक रहें।
रब ने हमको भेजा होगा कुछ सोच समझकर दुनिया में।
दिल देकर सुंदर सा हमको भेजा कहकर इस दुनिया में।
नायाब है नेमत बख्श रहे दिल के होते क्यों टेक रहे।……

बाजार मिला घरबार मिला करने को कारोबार मिला।
बल, बुद्धि, कला, कौशल देकर ऊपर वाले का प्यार मिला।
खुश रहने की वश एक शर्त मानव में विमल विवेक रहे।…….

खाओ,पीओ और मस्त रहो और अपने कर्म में व्यस्त रहो।
ईर्ष्या, मद, मत्सर, लोभ, मोह, ले अहम भला क्यों त्रस्त रहो।
मानव की दुनिया है जो तो मानवता का अभिषेक रहे।….

लेखक परिचय

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ वरिष्ठ शिक्षाविद्, साहित्यकार, कवि एवं समाजसेवी हैं। वे पूर्व प्राचार्य रह चुके हैं। उन्होंने एम.ए., बी.एड. के साथ धर्म-रत्न एवं धर्म-विशारद जैसी उपाधियाँ प्राप्त की हैं। शिक्षा, साहित्य, संगीत और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।

वे रेडियो, दूरदर्शन, चित्रपट एवं मंचीय कलाकार के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुके हैं। वर्तमान में वे साहित्य शक्ति संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के राष्ट्रीय महासचिव तथा अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के प्रमुख महासचिव के रूप में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के ग्राम–विंदवालिया (पोस्ट–नोनापार) के मूल निवासी वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की साहित्यिक साधना मुख्यतः हिंदी एवं भोजपुरी काव्य के क्षेत्र में रही है। उनकी रचनाओं में प्रेम, विरह, राष्ट्रभक्ति, अध्यात्म, मानवीय संवेदनाएँ तथा सामाजिक चेतना का प्रभावशाली समन्वय देखने को मिलता है।

उन्होंने अपने लंबे शैक्षणिक जीवन में बंगाल से लेकर बिहार तक अनेक शिक्षण संस्थानों में सेवाएँ प्रदान कीं। साथ ही, साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा के विविध क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने अपनी सृजनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का व्यापक परिचय दिया। रेडियो, दूरदर्शन और मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से भी उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति को व्यापक पहचान मिली।

उनकी साहित्यिक यात्रा में उनकी जीवनसंगिनी का विशेष सहयोग एवं प्रेरणा रही है। उनके सतत प्रोत्साहन ने उनकी सृजनशीलता को नई ऊर्जा और निरंतरता प्रदान की। आज भी वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ साहित्य-सृजन, समाज सेवा तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा और प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.