TN

TotaRam News

What's Hot

C-DAC-GSI MoU: AI और HPC तकनीक से मजबूत होगा भूविज्ञान

Table of Content

AI तकनीक से होगी खनिज अन्वेषण और भूवैज्ञानिक शोध में प्रगति

नई दिल्ली। उन्नत कंप्यूटर संगणन विकास केंद्र (सी-डैक), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने अगली पीढ़ी की तकनीकों के माध्यम से भूविज्ञान, खनिज अन्वेषण और आपदा प्रबंधन में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक व्यापक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

नई दिल्ली के इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन में एमईआईटीवाई के सचिव एस. कृष्णन (आईएएस) की उपस्थिति में सी-डैक के महानिदेशक ई. मागेश और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के अपर महानिदेशक प्रदीप सिंह ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इस सहयोग का उद्देश्य सी-डैक उच्च प्रदर्शन युक्त कंप्यूटर संगणन (एचपीसी) क्षमताओं और जीएसआई की भू-वैज्ञानिक विशेषज्ञता को एक साथ लाकर उन्नत डिजिटल तकनीकों के ज़रिए ज़मीन के नीचे की जटिल खोज से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करना है। इस साझेदारी में बड़े भू-भौतिक डेटा सेट का प्रसंस्करण करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और एचपीसी का इस्तेमाल करने की योजना है। इससे उच्च-रिज़ॉल्यूशन 3डी भूमिगत मानचित्रण, खनिज लक्षित करने के लिए भविष्यवाणी आधारित मॉडलिंग और दशकों पुराने असंगठित भूवैज्ञानिक रिकॉर्ड को डोमेन लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) में बदलने के लिए संज्ञानात्मक प्रसंस्करण करने में मदद मिलेगी।

AI और SAR तकनीक से आपदा प्रबंधन व खनिज खोज को मिलेगी नई दिशा

यह सहयोग सिंथेटिक अपर्चर रडार (एसएआर) का उपयोग करके ढलान स्तर पर भूस्खलन की निगरानी, प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों के विकास और ग्लेशियर झील अचानक बाढ़ (जीएलओएफ) पर अध्ययन के माध्यम से आपदा शमन में भी मदद करेगा। इसके अलावा, इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिज और दुर्लभ पृथ्वी तत्वों (आरईई) की खोज को तेज करना है, जिससे भारत की आर्थिक सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला सुदृढ़ता और तकनीकी आत्मनिर्भरता में योगदान मिलेगा।

इस समारोह में सुदीप श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव, एमईआईटीवाई; मनीष खार, उप महानिदेशक, डीजीसीओ, जीएसआई; डॉ. प्रवीर पंकज, निदेशक, डीजीसीओ, जीएसआई; डॉ. मुकेश वर्मा, निदेशक, डीजीसीओ, जीएसआई; मनोज जैन, समूह समन्वक (आर एंड डी, आईटी), एमईआईटीवाई; कमोडोर संदीप वाधवा, कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट और सरकारी व्यवसाय), सी-डैक; डॉ. सीएच. ए. एस. मूर्ति, कार्यकारी निदेशक, सी-डैक हैदराबाद; मृण्मय कुमार दास, कार्यकारी निदेशक, सी-डैक कोलकाता; प्रसाद वडलाकोंडावर, वैज्ञानिक एफ, सी-डैक पुणे; डॉ. मनोज खरे, वैज्ञानिक जी और विभाग प्रमुख, सी-डैक पुणे; डॉ. डी. एथिराजन, वैज्ञानिक एफ और केंद्र प्रमुख, सी-डैक चेन्नई; पूंगुझली पी, वैज्ञानिक एफ, सी-डैक चेन्नई; सायंतनी भट्टाचार्य, वैज्ञानिक ई, सी-डैक चेन्नई; गीता सिंह, वैज्ञानिक सी के साथ सी-डैक और एमईआईटीवाई के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

अनिल राजभर बोले- विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम लखनऊ। आज इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि...

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.