TN

TotaRam News

What's Hot

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं

Table of Content

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लाए। प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी पर अपनी शक्ति, बुद्धि और ज्ञान की भरपूर कृपा बरसाएं, जिससे हमारे राष्ट्र का सामर्थ्य और बढ़े।”

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

“सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए। मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी को बल, बुद्धि और विद्या का भरपूर आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और बढ़े। जय बजरंगबली!”

हनुमान जयंती 2026: श्रद्धा और भक्ति का पर्व

हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का विशेष महत्व माना जाता है। यह पावन दिन भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। मान्यता के अनुसार चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर अंजनी पुत्र हनुमान का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल 2026 को सुबह 7:06 बजे शुरू हुई थी और इसका समापन 2 अप्रैल 2026 को सुबह 7:41 बजे होगा। उदया तिथि के आधार पर हनुमान जयंती आज यानी 2 अप्रैल को मनाई जा रही है।


इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। भक्तजन व्रत रखकर और सच्चे मन से भगवान हनुमान की आराधना कर शक्ति, साहस और सफलता की कामना करते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान और शुभ मुहूर्त में पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि देशभर में इस पर्व को बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सहारनपुर डाक प्रशिक्षण केंद्र 75 साल: स्मारक डाक टिकट जारी

डेस्क। डाक विभाग ने प्रशिक्षण और संस्थागत क्षमता निर्माण में उत्कृष्टता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सहारनपुर स्थित डाक प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) की प्लेटिनम जयंती के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। यह डाक टिकट केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा रंग भवन सभा, आकाशवाणी भवन, नई दिल्ली में...

विद्युत व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं—ए.के. शर्मा

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा कल बलिया जाते समय विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर के अंतर्गत विद्युत वितरण खंड जंगीपुर के क्षेत्र में महरौर से रसड़ा मार्ग पर निरीक्षण के दौरान 11 केवी विद्युत लाइन मानक से अधिक नीचे पाई गई। इस गंभीर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए उनके द्वारा तत्काल संबंधित...

केंद्रीय कृषि मंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि भवन में ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित विभाग की अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया...

यूआईडीएआई-मैपमाईइंडिया साझेदारी

डेस्क। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (आईडीएआई) ने मैपमाईइंडिया के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत आने वाले महीनों में उनके मैपल्स ऐप पर अधिकृत आधार केंद्रों को प्रदर्शित किया जा सकेगा। यह कदम निवासियों के लिए सुविधा बढ़ाएगा। इस कदम से लोगों को अधिकृत आधार केंद्रों की पहचान करने और उन तक पहुंचने में...

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लाए। प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी पर अपनी शक्ति, बुद्धि और ज्ञान की भरपूर कृपा बरसाएं, जिससे...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.