TN

TotaRam News

What's Hot

Hajj 2027: राज्य हज इंस्पेक्टर की तैनाती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 27 अगस्त तक करें अप्लाई

Table of Content

पात्र सरकारी कर्मचारी 13 से 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

लखनऊ। हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा सऊदी अरब में हज 2027 के दौरान यात्रियों के सहयोगार्थ/सुविधार्थ राज्य हज इंस्पेक्टर की तैनाती हेतु आनलाइन आवेदन निम्न शर्तों के अधीन आमंत्रित किये गये हैः-

  1. सभी मुस्लिम पुरुष और महिलाएं जिनकी शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्था से स्नातक हो तथा केन्द्र/राज्य सरकार के स्थायी सरकारी कर्मचारी हों, जिनकी आयु दिनांक 13.08.2026 को 50 वर्ष के भीतर हो, को ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त, 2026 से 27 अगस्त, 2026 तक हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर करना होगा तथा सभी आवश्यक निर्धारित प्रपत्र अपलोड भी किये जाएंगे। जिन आवेदकों को अंग्रेज़ी, उर्दू, हिन्दी, स्थानीय भाषा व अरबी भाषा बोलने का ज्ञान होगा, उन्हें वरीयता दी जायेगी। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नही किया जायेगा।
  2. आवेदक मानसिक एवं शारीरिक रुप से पूर्णतः स्वस्थ हो। कम्प्यूटर में निपुण हो, हज सुविधा एप से पूर्णतः भिज्ञ हो। आवेदक को हज के अराकान का समुचित ज्ञान होना आवश्यक है। बड़ी सभाओं को प्रभावी ढंग से संबोधित करने और मार्गदर्शन करने की क्षमता होनी चाहिए। आवेदक के प्रति गत वर्षों में कॉंसल जनरल ऑफ इण्डिया/हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई या राज्य हज समिति से प्रतिकूल रिपोर्ट होगी, उनके चयन पर विचार नही किया जायेगा।
  3. आवेदक केन्द्र/राज्य सरकार, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस फोर्स/अर्द्धसैनिक बल/संवैधानिक संस्था व केन्द्र/राज्य सरकार के अधीन पब्लिक सेक्टर अण्डटरेकिंग का होना आवश्यक है। केन्द्र व राज्य सरकार में ग्रुप-ए/क्लास-1 या सातवें वेतन आयोग के आधार पर पे-लेवेल-10 या उससे अधिक या राज्य सरकार में इसके समकक्ष पद के अधिकारी/कर्मचारी आवेदन के पात्र नही होंगे।
  4. प्रत्येक 135 हज यात्रियों के ग्रुप पर 01 राज्य हज इंस्पेक्टर तैनात किया जायेगा। राज्य हज इंस्पेक्टर की प्रतिनियुक्ति अवधि दिनांक 03.04.2027 से 25.06.2027 के बीच लगभग दो माह की होगी। इसे ड्यूटी पर तैनात माना जाएगा और मूल विभागों के सेवा अभिलेखों में आवश्यक प्रविष्टियॉं की जाएंगी। इस अवधि के दौरान राज्य हज इंस्पेक्टर अपने मूल विभागों से वेतन और भत्ते प्राप्त करते रहेंगे।
  5. कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा दिनांक 06 सितम्बर, 2026 को होगी। साक्षात्कार 08 सितम्बर से 16 सितम्बर, 2026 के मध्य होगा। दो दिवसीय प्रशिक्षण अक्टूबर, 2026 के द्वितीय सप्ताह में मुम्बई में सम्भावित है। कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा 170 अंकों व साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण 30 अंकों के संयुक्त मेरिट के आधार पर चयन होगा।
  6. आवेदक के अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट की वैद्यता 31 दिसम्बर, 2027 तक होना अनिवार्य है। आवेदक खादिमुल हुज्जाज/स्टेट हज इन्स्पेक्टर के रुप में तीन बार या उससे अधिक सेवा प्रदान न की हो।
  7. 25 प्रतिशत सीटें उन आवेदकों के लिए आरक्षित होंगी जिन्होंने पिछले पॉंच वर्षों में स्टेट हज इंस्पेक्टर/हज प्रतिनियुक्ति पर अनुकरणीय प्रर्दशन किया है, 20 प्रतिशत सीटें उन आवेदकों के लिए आरक्षित होंगी जिन्होंने अधिमानतः पिछले पॉंच वर्षों में हज किया हो, 05 प्रतिशत सीटें हज कमेटी व वक्फ बोर्ड के स्थायी कर्मचारियों के लिए आरक्षित होंगी जो अर्हता रखते हों तथा 50 प्रतिशत सीटें सभी पात्र आवेदकों के लिए खुली रहेंगी।
  8. एनेक्जर-I पर नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर आवेदन करते समय अपलोड करना होगा। यदि अनापत्ति प्रमाण पत्र आवेदन करते समय प्राप्त नहीं होता है उन्हें अण्डरटेकिंग अपलोड करना होगा जिसमें साक्षात्कार के समय प्रस्तुत करने हेतु वचनबद्धता होगी।
  9. इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि आवेदन से पूर्व कृपया हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुॅम्बई द्वारा निर्गत सकुर्लर-07 दिनांक 11.08.2026 का गम्भीरता से अध्ययन कर लें सभी आवश्यक प्रपत्र आवेदन करते समय अपलोड करना अनिवार्य होगा, का ठीक प्रकार से अध्ययन कर लें। सभी आवश्यक प्रपत्र आवेदन करते समय अपलोड करें।
  10. आवेदन करने के तुरन्त बाद हार्ड कॉपी इस कार्यालय को डाक अथवा दस्ती उपलब्ध कराया जाना आवश्यक होगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.