/ Oct 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Archana Verma ने संभाला जल शक्ति मंत्रालय में जल संसाधन विभाग के सचिव का पद

Table of Content

1995 बैच की असम कैडर की अधिकारी अर्चना वर्मा ने सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया

डेस्क। अर्चना वर्मा ने 12 अगस्त 2026 को जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, आरडी एवं जीआर विभाग के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। वह असम कैडर की 1995 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। पदभार संभालने पर, संयुक्त सचिव (प्रशासन) करण सिंह और विभाग के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इससे पहले, अर्चना वर्मा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अपनी सेवाएँ दीं तथा भारत सरकार में कई वरिष्ठ पदों पर कार्य किया। उन्होंने केंद्रीय सतर्कता आयोग में अपर सचिव के रूप में भी कार्य किया, जहाँ उन्होंने अन्य विषयों के अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार से संबंधित सतर्कता मामलों और आयोग की नीतियों से जुड़े कार्यों को देखा। सितंबर 2022 में, वह राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्लूएम) की मिशन निदेशक के रूप में जल शक्ति मंत्रालय में शामिल हुईं और एनडब्लूएम को ‘जेएसए-सीटीआर से आगे बढ़ाने पर कार्य किया।

अर्चना वर्मा ने अपने करियर की शुरुआत असम के छठी अनुसूची वाले जनजातीय जिले कार्बी आंगलोंग, जो अब पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिला है, के हमरेन में उपजिलाधिकारी के रूप में की थी और वे राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज से इतिहास में स्नातक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.