/ Nov 16, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

गोरखपुर: राप्ती नदी में डूबे चार किशोरों के शव बरामद

Table of Content

  • घटना स्थल पर चार साइकिल, चप्पल और कपड़े भी मिले थे

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में राप्ती नदी में डूबे चार किशोरों के शव सभी बरामद कर लिए गए हैं। एनडीआरएफ की टीम ने आज तीन और किशोरों के शव निकाल लिए, जबकि गुरुवार को विवेक निषाद (15) का शव पहले ही मिला था।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा 1 अप्रैल को शाम लगभग 4:30 बजे मिर्जापुर क्षेत्र के पास पीपा पुल के नजदीक हुआ था। मौके पर पुलिस को चार साइकिल, चप्पल और कपड़े मिले थे, जिससे घटना की गंभीरता का अंदेशा हुआ। सूचना मिलने पर एनडीआरएफ को बुलाकर खोज अभियान शुरू किया गया।

आज बरामद तीन किशोरों की पहचान बीरू उर्फ अमन राजभर (15), अनिकेत यादव (13) और गगन पासवान (15) के रूप में हुई है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवम्बर को

हर बीएलओ के पास उपलब्ध रहेगी आलेख्य मतदाता सूची लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जनपदों की 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवम्बर, 2026 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आलेख्य मतदाता सूची के...

शिमला मिर्च उत्पादन में UP देश में नंबर-1, भारत के कुल उत्पादन में उत्तर प्रदेश की 19.63% हिस्सेदारी

उत्तर प्रदेश में शिमला मिर्च का सबसे अधिक उत्पादन लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिमला मिर्च के उत्पादन में उत्तर प्रदेश का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना प्रदेश के किसानों की मेहनत और बागवानी क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं का प्रमाण है। शिमला मिर्च के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने से किसानों,...

Bakery Food Safety Rules: ब्रेड, केक और बिस्कुट में प्रतिबंधित रंगों व रसायनों के इस्तेमाल पर रोक

ब्रेड के नाम पर भ्रामक बिक्री नहीं चलेगी लखनऊ। ब्रेड, बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, कुकीज, चॉकलेट और कैंडी जैसे बेकरी एवं कन्फेक्शनरी उत्पाद बनाने और बेचने वाले कारोबारियों को अब खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करना होगा। घटिया कच्चे माल का इस्तेमाल, प्रतिबंधित रंगों-रसायनों से उत्पादों को आकर्षक बनाना, अस्वच्छ वातावरण में...

UP में छठ पूजा 2026 पर स्वच्छता की मिसाल, #UPCitiesKaSwachhChhath सोशल मीडिया पर देश में नंबर-1 ट्रेंड

नगर कर्मियों की मेहनत से स्वच्छ और भव्य हुआ छठ महापर्व : ए.के. शर्मा लखनऊ। सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग द्वारा की गई स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की व्यापक व्यवस्थाओं ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री...

प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी ने किशोरियों के माहवारी स्वास्थ्य एवं हेल्थ एजुकेशन को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

विद्यालयों में छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य शिक्षा को नियमित गतिविधियों में शामिल करने पर जोर लखनऊ। किशोरियों के माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा उन्हें वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक स्वास्थ्य शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की बैठक सोमवार को एनेक्सी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.