/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Deoria Double Murder: देवरिया में दो युवकों की हत्या, दशहरा मेला से लौटते समय चाकू से हमला

Table of Content

देवरिया डबल मर्डर से सनसनी, पुलिस की 3 टीमें जांच में जुटीं

संजय मिश्र।

देवरिया। जिले के मईल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। राम-जानकी मार्ग पर बड़या हरदो गांव के पास बाइक सवार दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। एक साथ दो हत्याओं की सूचना पर पूरे जिले में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान मईल थाना क्षेत्र के करजहां निवासी वकील यादव पुत्र राजदेव यादव और ईटहुरा हजाम निवासी विनय यादव पुत्र राम छबीला यादव के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार,दोनों युवक मंगलवार शाम घर से दशहरा मेला घूमने निकले थे। एक ही बाइक से लार की तरफ गए थे। आधी रात को घर लौटते समय राम-जानकी मार्ग पर बड़या बड़दो के पास अज्ञात हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए। राहगीरों ने दोनों को खून से लथपथ सड़क पर पड़ा देखा तो 112 पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मईल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर खुद आधी रात को घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। एसपी ने बताया, “112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़े हैं। मौके पर चेक करने पर दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया दोनों की हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।”उन्होंने बताया कि मामले के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के साथ तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।


मृतकों की पहचान होने के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, वकील मंगलवार सुबह से शाम तक ड्यूटी पर था। ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर लौटा और फिर अपने साथी के साथ दशहरा मेला देखने निकल गया। परिवार वालों ने कभी नहीं सोचा था कि हंसी-खुशी घर से निकले दोनों युवक कभी वापस नहीं लौटेंगे। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घरों में मातम पसरा हुआ है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.