TN

TotaRam News

What's Hot

डीसीए बैठक में खिलाड़ियों का सम्मान, खेल विकास पर जोर

Table of Content

उरई। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) जालौन की वार्षिक विशेष आम सभा बैठक पुलिस लाइन सभागार में संपन्न हुई। इस अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे तथा स्टेट सर्विस ट्रिब्यूनल के उपाध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस के. रविंद्र नायक सहित डीसीए के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विशेष आम सभा में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं एवं खिलाड़ियों के उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीसीए अध्यक्ष के. रविंद्र नायक, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे तथा पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों के खेल सुधार, अनुशासन और प्रतिभा निखारने पर अपने विचार रखे।
बैठक का संचालन डीसीए जालौन के संस्थापक श्याम बाबू ने किया। इस दौरान डीसीए की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा विभिन्न प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। अध्यक्ष द्वारा अनुशासित एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर एवं प्रदेश के बाहर प्रशिक्षण हेतु भेजने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ी प्रमुख हस्तियां
बैठक में पूर्व रणजी खिलाड़ी व आईपीएस अखिल कुमार, आईआईएस विवेकानंद राजेश, अमन गुप्ता तथा कालपी विधायक एवं डीसीए उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए और अपने विचार साझा किए।
साथ ही जिला, मंडल एवं प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेल उपकरणों के सुरक्षित भंडारण हेतु डीसीए के नए स्टोर का उद्घाटन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा फीता काटकर किया गया।
सम्मान और उपलब्धियां
सम्मान समारोह में वरिष्ठ आईएएस के. रविंद्र नायक को यूपी सर्विस ट्रिब्यूनल में पांच वर्ष के कार्यकाल विस्तार पर बधाई दी गई। वहीं जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे की पुत्री के पीसीएस परीक्षा में 14वीं रैंक प्राप्त करने पर शुभकामनाएं और राम दरबार दिया गया। नवागत डीसीए संरक्षक पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को राम दरबार देकर विशेष सम्मान किया गया।
इसके अतिरिक्त डीसीए के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र लल्ला, प्रदीप सिरोठिया, सुरेश निरंजन (भईया जी), छोटे लाल, विनय कुमार सिंह, अनिल सिंदूर, इंद्रमणि, गिरीश सक्सेना, शरद श्रीवास्तव तथा पूर्व रणजी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह, अम्बरीष सिंह एवं सौरभ पाठक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में जिले की विभिन्न क्रिकेट एकेडमियों से जुड़े प्रतिनिधि—कमल सैनी (कालपी) एवं प्रशांत श्रीवास्तव (कोंच) भी उपस्थित रहे। अंत में डीसीए के सचिव विकास कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.