TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ: बिरजू महाराज कथक संस्थान की कथक संध्या में जयपुर घराने के चेतन कुमार जवड़ा ने मोह लिया मन

Table of Content

चेतन कुमार जवड़ा के कथक नृत्य ने जीता दिल

लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान द्वारा आयोजित कथक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. हरिओम जी, प्रमुख सचिव, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग, उ0प्र0, संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर तथा उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। डॉ हरिओम ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में संस्थान की भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा राग मियां मल्हार में निबद्ध बंदिश ‘‘बिजुरी चमके बरसे मेहरवा’’ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संगीत संयोजन संस्थान के प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। इस क्रम में हारमोनियम- सुश्री मीना वर्मा, सिंथेसाइजर- कृष्ण कुमार मौर्य, तबला- नीतीश भारती एवं आनंद दीक्षित एवं बांसुरी- स्वयं मिश्रा ने अपने सहयोग से प्रस्तुति को सार्थक और सुंदर बनाया।

शिव स्तुति से शुरू हुई मनमोहक प्रस्तुति

इसके उपरांत जयपुर घराने के सुप्रसिद्ध कथक कलाकार चेतन कुमार जवड़ा ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ शिव स्तुति ‘‘हे अमरनाथ, हे विश्वनाथ’’ से किया। इसके पश्चात राग बसंत व ताल बसंत (9 मात्राएँ) की मनोहारी प्रस्तुति देकर जयपुर घराने की विशिष्ट लयकारी, भावाभिव्यक्ति एवं तकनीकी उत्कृष्टता का परिचय दिया।

पंडित सुंदरलाल गंगानी जी की वर्षा ऋतु पर आधारित रचना प्रस्तुत की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का समापन द्रुत तीनताल की ऊर्जावान प्रस्तुति से हुआ, जिसमें जटिल ताल-विन्यास, प्रभावशाली पद-संचालन एवं आकर्षक गतियों ने दर्शकों की भरपूर प्रशंसा प्राप्त की।

प्रस्तुति में रमेश मेवाल ने गायन एवं हारमोनियम, भावदीप जवड़ा ने पखावज एवं पढ़ंत तथा मोहित चौहान ने तबले पर प्रभावशाली संगत कर कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बनाया। कथक प्रस्तुति के उपरांत संस्थान के अभिरुचि पाठ्यक्रम के सफल विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि, व संस्थान की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.