/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

बलरामपुर में 7 पर्यटन परियोजनाएं स्वीकृत

Table of Content

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत देवी पाटन मण्डल के जनपद बलरामपुर की विभिन्न विधानसभाओं में पर्यटन विकास की 07 परियोजनाओं के लिए 786 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इस धनराशि से विभिन्न विधानसभाओं में धार्मिक स्थलों का सौन्दर्यीकरण एवं उसके आसपास बुनियादी सुविधाएं सुलभ कराई जायेगी। इस कार्य के लिए यूपीएसटीडीसी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये गये हैं कि सभी कार्यों को गुणवत्ता और समय के साथ पूरा करें।
यह जानकारी आज यहां पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने देते हुए बताया कि बलरामपुर सदर गिधरैया तहसील मंदिर का पर्यटन विकास के लिए 68 लाख रूपये, गैसड़ी के पचपेड़वा के ग्राम इमिलिया कोडर में ग्रामीण पर्यटन विकास के लिए 18 लाख रूपये, इसी विधानसभा में स्थित भियूरा बाबा के पर्यटन विकास के लिए 01 करोड़ रूपये, उतरौला में स्थित प्राचीन शिवमंदिर के पर्यटन विकास के लिए 01 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि इसी प्रकार तुलसीपुर शिव मंदिर गनवरिया तुलसीपुर के पर्यटन विकास के लिए 235 लाख रूपये, तुलसीपुर के ही नगर पंचायत के मुख्य मार्गों पर डिकोरेटिव एवं ऑरनामेंटल लाइटिंग के लिए 115 लाख रूपये तथा तुलसीपुर नगर पंचायत स्थित मुख्य मार्गो के दोनों तरफ म्यूरल वॉल का कार्य हेतु 150 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से आस्था से जुड़े धर्म स्थलों का सर्वांगीण विकास कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक जनपद में सांस्कृतिक धरोहर के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पर्यटन विकास की परियोजनाएं स्वीकृत की गयी है। इसका मुख्य उद्देश्य अल्पज्ञात धार्मिक स्थलों को सुधार कर एवं वहां बुनियादी सुविधाएं सुलभ कराकर श्रद्धालुओं को आकर्षित करना है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा श्रद्धालुओं को आस्था स्थल तक पहुंचने में आसानी होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.