TN

TotaRam News

What's Hot

स्वच्छता ही सेवा 2026: आयुष मंत्रालय ने आयुष भवन में चलाया विशेष सफाई अभियान

Table of Content

आयुष सचिव ने ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान का नेतृत्व किया

डेस्क। आयुष मंत्रालय ने आज चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल के अंतर्गत संयुक्त स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। यह स्वच्छता अभियान आयुष भवन के सामने वाले लॉन में आयोजित किया गया और इसका नेतृत्व आयुष मंत्रालय के सचिव ने किया। इस गतिविधि में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

आयुष मंत्रालय 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2026 तक भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में आयोजित किए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। अभियान की गतिविधियों के निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप, मंत्रालय ने स्वच्छता, कार्यस्थल को व्यवस्थित करने, अप्रचलित अभिलेखों के निस्तारण और जिम्मेदारीपूर्ण अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की हैं।

पुरानी फाइलों और ई-कचरे का निस्तारण, व्यवस्थित प्रबंधन पर जोर

इस अभियान के अंतर्गत, मंत्रालय ने पुरानी भौतिक फाइलों और अभिलेखों की व्यापक समीक्षा की है, और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार अनुपयोगी अभिलेखों को अलग किया जा रहा है। पुराने कंप्यूटर, यूपीएस सिस्टम, मॉनिटर और प्रयुक्त प्रिंटर कार्ट्रिज सहित इलेक्ट्रॉनिक कचरे को भी अलग किया गया है, और लागू नियमों के अनुसार नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है। मंत्रालय ने हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए एक खेल कार्यक्रम का भी आयोजन किया।

स्वच्छता ही सेवा 2026 के दौरान मंत्रालय द्वारा की गई स्वच्छता पहलों ने स्वच्छ, सुव्यवस्थित और स्वच्छतापूर्ण कार्यस्थल बनाए रखने में सामूहिक भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया है। साथ ही, इन पहलों के माध्यम से अभिलेखों और अपशिष्ट के व्यवस्थित प्रबंधन को भी बढ़ावा दिया गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.