TN

TotaRam News

What's Hot

एनएमडीसी में निदेशक (वित्त) के रूप में अनुराग कपिल ने पदभार किया ग्रहण

Table of Content

डेस्क। भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस) के 1998 बैच के अधिकारीअनुराग कपिल ने भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी लिमिटेड में मंगलवार को निदेशक (वित्त) के रूप में पदभार ग्रहण किया ।
भारतीय रेलवे और सीपीएसयू में 26 वर्षों से अधिक के करियर के साथ , अनुराग कपिल वित्तीय प्रबंधन और सार्वजनिक क्षेत्र के अभिशासन में परिचालन विशेषज्ञता तथा रणनीतिक विजन का अनुभव रखते हैं। उन्होंने भारतीय रेलवे में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, एफए एंड सीएओ (ट्राफिक), एफए एंड सीएओ (वित्त एवं जनरल) तथा उप मुख्य सतर्कता अधिकारी सहित प्रमुख पदों पर कार्य किया है। उन्‍होंने कोयला मंत्रालय में निदेशक के रूप में भी कार्य किया तथा कार्य के दौरान मंत्रालय में महत्वपूर्ण नीति और क्षेत्रीय कार्यों का भी सुव्‍यवस्थित रूप से संचालन किया है।
एनएमडीसी में कार्यग्रहण से पूर्व , वे रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक,वित्त (व्यय) के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्‍होंने भारतीय रेलवे के लिए वित्तीय नीति मामलों, व्यय प्रबंधन, योजना, परियोजना निगरानी तथा उत्पादकता विश्लेषण का दायित्‍व भी निभाया था। उन्होंने रेलवे के सभी सीपीएसई में पूंजी पुनर्गठन, समझौता ज्ञापनों, विनिवेश प्रस्तावों और वित्तीय अनुमोदन से संबंधित पहल सहित पीएसयू अभिशासन को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अपने सेवा काल के दौरान , कपिल ने वित्तीय निरीक्षण, नीति निर्माण एवं रणनीतिक योजना बनाने में मजबूत नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। उनके अनुभव में सरकारी लेखांकन, परियोजना मूल्यांकन, पीपीपी ढांचे, अनुबंध प्रबंधन एवं आर्विट्रेशन,बजटीय नियंत्रण, लागत-लाभ विश्लेषण तथा कार्यक्रम मूल्यांकन में विशेषज्ञता शामिल हैं। उन्होंने कोयला क्षेत्र में प्रमुख राष्ट्रीय नीतियों के निर्माण में योगदान दिया तथा प्रमुख विनिवेश पहलों और नियामक ढांचे की स्थापना से जुड़े रहे हैं।
उनके पास कॉनकॉर के निदेशक (वित्त) का अतिरिक्त दायित्‍व भी था, जहां उन्होंने वित्तीय प्रदर्शन को मजबूत किया एवं विविधीकरण, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स तथा सतत विकास में रणनीतिक पहल का नेतृत्व किया। उन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों और कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व किया , जिसमें खनन मिशन, स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी, विनिवेश रोड शो एवं नेट जीरो लक्ष्यों के साथ ऊर्जा सहयोग शामिल है। कपिल ने सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड, मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रेलवे एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड और कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड सहित कई सीपीएसई के बोर्ड में सरकार द्वारा नामित निदेशक के रूप में कार्य किया है। उन्होंने आईएसबी में कार्यक्रमों सहित वित्त, पीपीपी, रणनीतिक प्रबंधन तथा सतर्कता में व्यापक प्रशिक्षण प्राप्त किया हैं।
अनुराग कपिल हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं, उन्होंने रसायन विज्ञान (ऑनर्स) में डिग्री, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन संकाय से एमबीए (वित्त एवं विपणन) तथा मिनेसोटा विश्वविद्यालय, यूएसए से सार्वजनिक मामलों में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उन्हें भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए 2009 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारतीय रेलवे तथा बड़े सीपीएसई में वित्त में उनका व्‍यापक अनुभव राजकोषीय ज्ञान एवं मूल्य सृजन करते हुए एनएमडीसी के विकास को मजबूत करने में सहायक होगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कुलाधिपति के समक्ष महाविद्यालयों द्वारा प्रगति रिपोर्ट का किया गया प्रस्तुतिकरण

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में गुरुवार को जन भवन स्थित गांधी सभागार में लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध शासकीय एवं वित्त पोषित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान राज्यपाल ने महाविद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों की संख्या तथा उनके द्वारा प्रकाशित पुस्तकों...

टॉस स्पोर्ट्स एरीना बनाम अशरफी XI: रोमांचक मुकाबला

लखनऊ। फ्यूचर आइकॉन्स 50 ओवर कप सीज़न-1 में 2 अप्रैल को टॉस स्पोर्ट्स एरीना और अशरफी XI के बीच शानदार मैच हुआ। टॉस जीतकर टॉस स्पोर्ट्स एरीना ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टॉस स्पोर्ट्स एरीना ने 50 ओवर में 331 रन बनाए। टीम की ओर से आदर्श यादव ने...

सूचना विभाग में मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह का हुआ शुभारम्भ

लखनऊ। भारत सरकार द्वारा विकसित के आईगोट (IGOT) पोर्टल पर उपलब्ध पाठयक्रमों माध्यम से विभागीय कार्मिकों की कार्यात्मक क्षमता, कार्यक्षेत्र एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए उन्हें दक्ष बनाया जाये, इस हेतु शासन के निर्देशनुसार 02 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक प्रदेश में मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसी...

ए. के. शर्मा ने स्कूल चलो अभियान रैली का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

लखनऊ। जनपद मऊ में शैक्षिक सत्र 2026–27 के अंतर्गत “स्कूल चलो अभियान” का भव्य शुभारम्भ नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं हरी झंडी दिखा कर किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं...

लखनऊ: डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक 15 जुलाई तक पूरा होगा – जयवीर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि लखनऊ के ऐशबाग स्थित संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ0 भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र आगामी 15 जुलाई, 2026 तक पूर्ण कराकर प्रदेश की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। डॉ0 भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण एक प्रेरणा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.