TN

TotaRam News

What's Hot

वाराणसी: नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने शुरू किया 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान, 2 अक्टूबर तक चलेगा

Table of Content

एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा देश का मॉडल: ए. के. शर्मा

वाराणसी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने रविवार को वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सूरजकुंड से 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक संचालित होगा, जिसके माध्यम से जनप्रतिनिधि वार्डों में पहुंचकर स्वच्छता, जनसंपर्क, जनसमस्याओं के समाधान तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर मंत्री ए. के. शर्मा ने कहा कि भारत के इतिहास में स्वच्छता को सबसे अधिक महत्व देने वाले दो महान व्यक्तित्व हैं—राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने स्वयं काशी की गलियों में झाड़ू लगाकर पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया और स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।

काशी के विकास पर मंत्री का जोर

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी ने विकास का एक नया अध्याय लिखा है। आज काशी विश्वनाथ धाम, नमो घाट, रिंग रोड, अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम, रोपवे, बनास डेयरी सहित अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं अथवा तेजी से प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने सनातन काशी की गरिमा, विरासत और विकास को इतनी प्राथमिकता दी है। काशी सहित पूरा देश उनके दूरदर्शी नेतृत्व से लाभान्वित हो रहा है।

मंत्री ने कहा कि वार्ड प्रवास कार्यक्रम केवल एक स्वच्छता अभियान ही नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है। इसके जरिए नागरिकों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका समाधान कराया जाएगा तथा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

घर-घर पहुंचेगा वार्ड प्रवास अभियान

इस अवसर पर शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने बताया कि 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के तहत सभी लोग “स्वच्छ काशी, सुंदर काशी” का संदेश लेकर घर-घर पहुंचेंगे, नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और उनके निस्तारण का प्रयास करेंगे। अभियान के दौरान लाभार्थीपरक शिविर, चिकित्सा शिविर, वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए स्वच्छ, सुंदर और विकसित काशी के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कोलकाता में Museum of Word का उद्घाटन, अमित शाह बोले- भारतीय भाषाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान

शब्दों की यात्रा: ओंकार से AI तक डेस्क। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ़ वर्ड’ के पहले फेज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी, वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता, केन्द्रीय गृह सचिव, केन्द्रीय संस्कृति सचिव और आसूचना ब्यूरो (IB)...

मंगल पांडे जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी वीरता हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी

PM मोदी ने मंगल पांडे जयंती पर किया नमन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका साहसी जीवन आज भी हर भारतीय को गौरवान्वित करता है और उनकी वीरता की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने...

वाराणसी: नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने शुरू किया 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान, 2 अक्टूबर तक चलेगा

एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा देश का मॉडल: ए. के. शर्मा वाराणसी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने रविवार को वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सूरजकुंड से 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक संचालित होगा, जिसके माध्यम से जनप्रतिनिधि वार्डों में पहुंचकर स्वच्छता, जनसंपर्क, जनसमस्याओं...

रेलवे लाइन के पार बसे पिवकोल गांव में सड़क का इंतजार, हर बारिश में बढ़ जाती है मुश्किलें

सड़क नहीं होने से पिवकोल गांव के ग्रामीणों का जीवन बदहाल संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का पिवकोल गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित है। आज़ादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। बरसात के दिनों में कच्चा...

लखनऊ में ‘दिल अभी भरा नहीं’ संगीतमय महफ़िल का आयोजन, बॉलीवुड गायिका कीर्ति किलेदार ने बांधा समां

कीर्ति किलेदार और चंद्रशेखर वर्मा की शानदार प्रस्तुति लखनऊ। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एवं गायिका कीर्ति किलेदार ने संगीत महफिल में नग्मे भरे गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लखनऊ ने कविता, कहानी और सदाबहार संगीत से सजी एक अविस्मरणीय शाम का अनुभव किया, जब ‘दिल अभी भरा नहीं’ नामक अपनी तरह की अनूठी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.