TN

TotaRam News

What's Hot

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के बीच एमओयू

Table of Content

डेस्क। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान – आयुर्वेद नवाचार एवं उद्यमिता के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर (एआईआईए–आईसीएआईएनई) ने आयुर्वेद क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान, तकनीकी उन्नति और उद्यमिता को मजबूती प्रदान करने उद्देश्य से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय , जोधपुर के साथ नई दिल्ली में 27 अप्रैल 2026 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौता ज्ञापन पर एआईआईए–आईसीएआईएनई की ओर से एआईआईए के निदेशक प्रोफेसर (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति और डीएसआरआरएयू की ओर से कुलपति प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ला ने हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर समारोह जोधपुर में डीएसआरआरएयू परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ संकाय सदस्य, शोधकर्ता, स्नातकोत्तर शोधार्थी और छात्र उपस्थित रहे।
इस अवसर अपने संबोधन में प्रोफेसर (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने इस समझौता ज्ञापन को आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा पारंपरिक ज्ञान को साक्ष्य-आधारित, बाज़ार-उन्मुख नवाचारों में परिवर्तित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि एआईआईए–आईसीएआईएनई देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में आयुर्वेद-आधारित नवाचार और उद्यमिता के लिए एक सशक्त इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ला ने कहा कि यह सहयोग विश्वविद्यालय के छात्रों, शोधार्थियों और संकाय सदस्यों के लिए नवाचार और उद्यमिता के विविध अवसर खोलेगा तथा संस्थागत विजन “वैश्विक कल्याण के लिए परंपरा और नवाचार का समन्वय” को आगे बढ़ाएगा।
इस अवसर पर सुजीत एरानेझाथ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एआईआईए–आईसीएआईएनई ने आयुर्वेद-आधारित नवाचार को बढ़ावा देने और शैक्षणिक संस्थानों से उभरने वाले उद्यमों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने के बारे में विचार व्यक्त किए। उन्होंने आईसीएआईएनई के प्री-इन्क्यूबेशन और इन्क्यूबेशन कार्यक्रमों के माध्यम से उपलब्ध व्‍यवस्थित सहायता की भी रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस समझौता ज्ञापन के तहत डीएसआरआरएयू के छात्रों, शोधार्थियों और संकाय सदस्यों को मेंटरशिप, परामर्श सहायता, प्रशिक्षण, क्षमता-विकास इनपुट, नवाचार कार्यक्रम, आइडिया-पिचिंग कैंप, उद्यमिता उन्मुख कार्यशालाएं तथा उद्योग से जुड़े हितधारकों के साथ व्यवस्थित संवाद के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस सहयोग के अंतर्गत संयुक्त विचार शिविरों, नवाचार चुनौतियां और उद्योग के साथ संवाद भी आयोजित किए जाएंगे।
इस समझौते पर प्रारंभिक रूप से तीन वर्षों की अवधि के लिए हस्ताक्षर किए गए हैं। इससे आयुष मंत्रालय के नवाचार, उद्यमिता और क्षेत्रीय विकास से जुड़े उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों पर आधारित आयुर्वेद-प्रेरित उद्यमों के लिए सहायक वातावरण तैयार करने में मदद मिलने की अपेक्षा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

अब लोग कहाँ पहले जैसे — भावपूर्ण हिंदी कविता | जुबान, जज़्बात और रिश्ते

हिंदी कविता | बातों, वादों और जज़्बातों का मतलब वीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही” अब लोग कहां पहले जैसे,जिनकी बातों का मतलब था।भावना हृदय में होती थी और जज्बातों का मतलब था।अपनी जुबान के पीछे वे सबकुछ का दांव लगाते थे।संकल्प सुरक्षित रखने को,वे घास की रोटी खाते थे।बढ़ गए कदम जिस ओर चले,उठते हाथों का...

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.