TN

TotaRam News

What's Hot

UP Excise Minister Nitin Agarwal: त्योहारों से पहले अवैध शराब और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Table of Content

वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में 15,809.25 करोड़ रुपए मिला राज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कहीं पर भी मदिरा से होने वाली जनहानि की अप्रिय घटना न होने पाये। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें, जहां कहीं से भी अवैध मदिरा व कच्ची शराब की आपूर्ति की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से जुड़े जिलों में प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खासतौर से पूर्वांचल, बुंदेलखण्ड और पश्चिम क्षेत्र के संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरती जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मदिरा ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई

आबकारी मंत्री मंगलवार को लखनऊ में डालीबाग स्थित गन्ना संस्थान के सभागार में आबकारी विभाग के राजस्व प्राप्ति की प्रथम त्रैमासिक प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व अर्जित करने वाला विभाग ही नहीं है बल्कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मदिरा से किसी भी प्रकार की जनहानि जैसी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है, जिसका श्रेय विभाग के सभी अधिकारियों को जाता है। इसी प्रकार पूरी संवेदनशीलता और टीम भावना के साथ कार्य करना है, जिससे शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। मदिरा की ओवररेटिंग से संबंधित आने वाली शिकायतों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।

71,278 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य

आबकारी मंत्री ने सभी जिला आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 71,278 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्ति का एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) तक में 15,809.25 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्तियां हुई, जो कि गत वर्ष इसी दौरान 14,228.91 करोड़ रुपए प्राप्त राजस्व से 116.05 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल से जुलाई, 2026 तक के क्रमिक लक्ष्य 21,800 करोड़ रुपए के सापेक्ष अब तक 18,655.23 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हो चुका है, जो कि लक्ष्य का 85.57 प्रतिशत है और गत वर्ष माह अप्रैल से जुलाई, 2025 तक प्राप्त कुल राजस्व 18,583.19 करोड़ रुपए के सापेक्ष 100.39 प्रतिशत अधिक है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव आबकारी वीना कुमारी, आबकारी आयुक्त डॉ0 आदर्श सिंह, विशेष सचिव अभिषेक आनन्द सहित उच्च अधिकारी उपस्थित रहे तथा जिला आबकारी अधिकारी एवं उपायुक्त आबकारी वर्चुअल प्रतिभाग किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.