TN

TotaRam News

What's Hot

रेलवे लाइन के पार बसे पिवकोल गांव में सड़क का इंतजार, हर बारिश में बढ़ जाती है मुश्किलें

Table of Content

सड़क नहीं होने से पिवकोल गांव के ग्रामीणों का जीवन बदहाल

संजय मिश्र।

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का पिवकोल गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित है। आज़ादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। बरसात के दिनों में कच्चा रास्ता कीचड़ और जलभराव से भर जाता है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन, बच्चों की पढ़ाई और मरीजों को अस्पताल पहुंचाना तक मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मांग उठाने के बावजूद अब तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

रेलवे लाइन ने बढ़ाई मुश्किलें

पिवकोल रेलवे स्टेशन के पास स्थित यह गांव रेलवे लाइन के कारण दो हिस्सों में बंटा हुआ है। रेलवे पटरी के पूर्वी हिस्से में रहने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। रेलवे के जमीन में बनी कच्ची सड़क बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव से दलदल में बदल जाता है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण पैदल चलना भी जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग फिसलकर घायल हो जाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इसी बदहाल रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।

एम्बुलेंस नहीं पहुंचती, खटिया पर ढोने पड़ते हैं मरीज

ग्रामीणों के अनुसार सबसे गंभीर स्थिति तब होती है जब किसी की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है। सड़क न होने के कारण एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। मजबूरी में मरीजों को खटिया पर लिटाकर बहुत दूर मुख्य सड़क तक ले जाया जाता है, जहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता है। यही स्थिति अंतिम संस्कार के समय भी देखने को मिलती है, जब शव को खटिया या कंधों के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है।

वर्षों से अधूरी है सड़क की मांग

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उनका कहना है कि हर बरसात में गांव की स्थिति और भी बदतर हो जाती है। एक ग्रामीण ने कहा, “आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी हमारी सबसे बुनियादी जरूरत पूरी नहीं हो सकी। हर बारिश में हमें नारकीय हालात का सामना करना पड़ता है।”

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

गांव के लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से पिवकोल गांव तक जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.