/ Oct 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

LDA का बड़ा कदम: गोमती नगर में ₹85 करोड़ के नाला सुदृढ़ीकरण प्रोजेक्ट से जलभराव की समस्या होगी दूर

Table of Content

आई0आई0टी रूड़की की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर एलडीए ने शुरू कराया कार्य

लखनऊ। गोमती नगर एवं गोमती नगर विस्तार में जलभराव की समस्या से लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने आई0आई0टी0 रूड़की की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 85 करोड़ रूपये की लागत से नालों के सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को विकास कार्यों का निरीक्षण करके कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने विकास एवं निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि गोमती नगर के विनय खण्ड में हुसड़िया चौराहे से दयाल पैराडाइज चौराहे के मध्य लगभग 03 किलोमीटर लंबे नाले के सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत आर0सी0सी0 नाले के निर्माण के साथ क्षमता में वृद्धि करायी जा रही है। यह कार्य लगभग 63 करोड़ रूपये की लागत से कराया जा रहा है, जिसमें अभी तक 300 मीटर लंबाई में नाले का निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया गया है। इसी तरह विनीत खण्ड में हैनीमैन चौराहे से हुसड़िया चौराहे के मध्य लगभग 13 करोड़ रूपये की लागत से 1.4 किलोमीटर लंबे नाले की क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू करा दिया गया है।

इसके अतिरिक्त विराज खण्ड और विनम्र खण्ड में लगभग 02 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच में आर0सी0सी0 नाले के निर्माण व क्षमता वृद्धि का कार्य कराया जा रहा है। इस क्रम में विभूति खण्ड में हाईकोर्ट के पास जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 40 लाख रूपये की लागत से सम्पवेल विकसित किया गया है। इससे गोमती नगर एवं गोमती नगर विस्तार की लगभग 15 लाख की आबादी को बरसात में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

विनम्र खण्ड में कम्यूनिटी सेंटर एवं पार्क

विनम्र खण्ड में लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास लगभग 02 एकड़ क्षेत्रफल में कम्यूनिटी सेंटर एवं पार्क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें 04 करोड़ रूपये की धनराशि खर्च की जाएगी। उपाध्यक्ष ने मौके का निरीक्षण करके दिसम्बर, 2026 तक विकास कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इस दौरान उपाध्यक्ष ने मैक्स हॉस्पिटल के पास खाली पड़ी लगभग डेढ़ लाख वर्गफिट अर्जित भूमि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिये कि रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक करके उक्त भूमि के सम्बंध में प्रस्ताव तैयार कराया जाए।

पुलिस मुख्यालय के पास सड़क की मरम्मत होगी

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-7 में पुलिस मुख्यालय के पीछे स्थित 45 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान रोड का भी निरीक्षण किया। सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त पायी गयी, जिस पर उपाध्यक्ष ने शीघ्र टेंडर कराकर सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने मलेशेमऊ में नवसृजित ग्रुप हाउसिंग भूखण्डों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सड़क, सीवर लाइन आदि के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। इस मौके पर मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, उप सचिव माधवेश कुमार, अधिशासी अभियंता अजीत कुमार एवं मनोज सागर समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.