TN

TotaRam News

What's Hot

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

Table of Content

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा

लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसकी पहल की है। जिसके तहत पंजाब नेशनल बैंक के साथ एमओयू साइन किया गया है। इस नयी व्यवस्था से लोग आसानी से सम्पत्ति के लिए पंजीकरण करा सकेंगे और उन्हें आर्थिक बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध फ्लैट्स खरीदने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होता है। इसके लिए सामान्य श्रेणी के आवेदक को फ्लैट के अनुमानित मूल्य का 5 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के आवेदक को 2.5 प्रतिशत धनराशि बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करना होता है। इसी तरह ई-ऑक्शन में प्रस्तावित व्यावसायिक एवं आवासीय भूखण्ड/भवन/दुकान खरीदने के लिए आवेदक को सम्पत्ति के मूल्य की 10 प्रतिशत धनराशि ईएमडी के रूप में जमा करनी होती है। वहीं, लॉटरी के माध्यम से आवंटित किये जाने वाले भूखण्ड/भवन के लिए भी पंजीकरण धनराशि जमा करानी पड़ती है।

नयी व्यवस्था से आर्थिक बाधाएं होंगी दूर

उपाध्यक्ष ने बताया कि सम्पत्ति आवंटित होने पर बैंक आवंटन पत्र के आधार पर आवंटी को लोन दे देते हैं। लेकिन, पंजीकरण धनराशि के लिए कोई भी बैंक लोन की सुविधा नहीं देता है। जिसके कारण कई बार नागरिकों को मायूसी का सामना करना पड़ता था। अब नयी व्यवस्था के तहत ऐसे इच्छुक नागरिक, जो एकमुश्त पंजीकरण धनराशि जमा करने में असमर्थ हैं, वे बैंक लोन की सहायता से सम्पत्ति के लिए आसानी से पंजीकरण करा सकेंगे। उन्हें आर्थिक बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग प्राधिकरण की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी सम्पत्ति के मालिक बन सकेंगे।

पेपर वर्क का समय बचेगा

एलडीए के वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नयी व्यवस्था के अंतर्गत यदि आवेदक को भूखण्ड अथवा भवन का आवंटन हो जाता है, तो शेष धनराशि के लिए बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया भी सरल होगी। आवेदक को दोबारा बैंक में विस्तृत कागजी औपचारिकताएं पूरी नहीं करनी पड़ेंगी और समय की बचत होगी। वहीं, अगर आवेदक को सम्पत्ति का आवंटन नहीं हो पाता है, तो एलडीए पंजीकरण धनराशि सीधे पंजाब नेशनल बैंक को वापस कर देगा। इससे आवेदकों के हित सुरक्षित रहेंगे और धनवापसी की प्रक्रिया भी पारदर्शी एवं आसान होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.