TN

TotaRam News

What's Hot

LDA OTS Scheme 2026: एकमुश्त समाधान योजना की अंतिम तारीख नजदीक, 1265 आवंटियों ने किया आवेदन

Table of Content

LDA OTS योजना को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में संचालित एकमुश्त समाधान योजना (ओ0टी0एस0) 17 जुलाई, 2026 को समाप्त हो रही है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बकायेदार आवंटियों से अपील की है कि योजना समाप्त होने में सिर्फ 02 दिन शेष हैं। जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तत्काल ऑनलाइन फार्म भरकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

OTS योजना में 1265 आवंटियों ने किया आवेदन, LDA को मिले 107 करोड़ रुपये

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजना का लाभ प्रत्येक प्रभावित आवंटी को मिले, इसके लिए सभी बकायेदारों को सूचना उपलब्ध करायी गयी है। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए एलडीए के कमेटी हाॅल में विशेष हेल्प डेस्क संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक 1265 आवंटियों ने एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन किया है। जिसके सापेक्ष प्राधिकरण को 107 करोड़ रूपये की धनराशि प्राप्त हुयी है।

LDA OTS योजना में बकाया जमा कर ब्याज छूट का लाभ उठाएं आवंटी

उपाध्यक्ष ने बताया कि ओटीएस योजना प्राधिकरण की सभी प्रकार की आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्तियों, सरकारी संस्थाओं को आवंटित सम्पत्तियों एवं स्कूल भूखण्डों, चैरिटेबल संस्थाओं, नीलामी अथवा अन्य पद्धति से आवंटित सम्पत्तियों, सहकारी आवास समितियों को आवंटित सम्पत्तियों व मानचित्रों के लिए 18 अप्रैल, 2026 से खोली गयी है। जिन लोगों पर समय से किश्तें जमा न करने की सूरत में दण्ड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज आरोपित हो गया है, वह सभी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसमें दण्ड ब्याज से छूट मिलेगी और लोग बकाया धनराशि जमा करके अपनी सम्पत्ति के मालिक बन सकेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.