TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ: पद्मश्री पं. कुमार बोस की शानदार तबला प्रस्तुति ने भातखण्डे विश्वविद्यालय में बांधा समां

Table of Content

भातखण्डे विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक संध्या बनी यादगार

विवेक कुमार गुप्ता।

लखनऊ। लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध तबला वादक पंडित कुमार बोस ने अपनी मनमोहक तबला प्रस्तुति से श्रोताओं का दिल जीत लिया। विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में सायं 7 बजे आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में उनकी लयबद्ध और प्रभावशाली प्रस्तुति ने पूरे सभागार को देर तक तालियों की गूंज से गुंजायमान रखा।

पं. कुमार बोस की तबला प्रस्तुति ने मोहा मन

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित कुमार बोस ने तीनताल (16 मात्रा) से किया। उनके साथ हारमोनियम पर धर्मनाथ मिश्र ने एवं तबले पर रोहेन बोस ने संगत प्रदान की। अपने वक्तव्य में पंडित बोस ने विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह के महत्व को रेखांकित करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की 22 कलाओं में से 16 कलाओं की पूर्णता का उल्लेख किया और इसे ‘पूर्णता’ का प्रतीक बताया। प्रस्तुति के क्रम में उन्होंने आमद, उपज सहित विविध लयकारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी सशक्त एवं भावपूर्ण तबला वादन प्रस्तुति में लय, ताल एवं नाद का अद्भुत समन्वय देखने को मिला, जिसने श्रोताओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से रूबरू कराया। सभागार देर तक तालियों की गूंज से गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर पद्मभूषण से सम्मानित पंडित साजन मिश्रा, पद्मश्री से सम्मानित मालिनी अवस्थी, स्वरेश्वर बली, विभागाध्यक्ष (गायन) एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. सृष्टि माथुर, विभागाध्यक्ष (तालवाद्य) डॉ. मनोज कुमार मिश्र, विभागाध्यक्ष (नृत्य) ज्ञानेन्द्र दत्त बाजपेई सहित अनेक गणमान्य अतिथि, संगीत प्रेमी, शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने जताया आभार

कार्यक्रम के पश्चात कुलपति प्रो. मांडवी सिंह द्वारा पंडित कुमार बोस को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं कला की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस. पी. सिंह ने 16वें दीक्षांत समारोह के सफल एवं सकुशल आयोजन पर समस्त अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता, बल्कि सांस्कृतिक उन्नयन के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम

अंत में कार्यक्रम संयोजक प्रो. सृष्टि माथुर ने सभी अतिथियों, कलाकारों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए 16वें दीक्षांत समारोह के सफल एवं सकुशल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय की अतिथि शिक्षक डॉ. कृतिका त्रिपाठी ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साह, सौहार्द एवं सांस्कृतिक गरिमा से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

Lucknow Cantonment: राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने ₹100 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

रक्षा मंत्री ने 4,000 लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ सुनी लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त, को उत्तर प्रदेश की लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इनमें राज्य सरकार के...

Aranmula Vallamkali का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बताई केरल की सांस्कृतिक विरासत

अरनमुला वल्लमकली केरल की परंपरा और एकता का प्रतीक: उपराष्ट्रपति डेस्क। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंबा नदी पर अरनमुला उथ्रित्तथी वल्लमकली का शुभारंभ किया। उपराष्ट्रपति ने इस उत्सव को केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भक्ति और शाश्वत परंपराओं का एक गौरवशाली प्रतीक बताया। केरलम के हाल ही में राज्य का नाम बदलने पर जनता...

उत्तर प्रदेश के 223 SC छात्रावासों के लिए ₹12.45 करोड़ मंजूर, असीम अरुण ने दिए निर्देश

विद्यार्थियों को मिलेगा सुरक्षित और बेहतर आवासीय वातावरण लखनऊ। प्रदेश के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश के सभी 223 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.