TN

TotaRam News

What's Hot

UP कारागार विभाग की समीक्षा बैठक, महानिदेशक पी.सी. मीना ने जेल सुरक्षा और सुधारों को लेकर दिए निर्देश

Table of Content

जेलों में डिजिटल सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

लखनऊ। महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश पी.सी. मीना द्वारा आज दिनांक 15 जुलाई को कारागार विभाग के समस्त उपमहानिरीक्षक कारागार, वरिष्ठ अधीक्षकों, अधीक्षकों एवं प्रभारी अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश की कारागारों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में न्यायालयों के समक्ष बंदियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से कारागारों में नवीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) यूनिट स्थापित किए जाने की प्रगति की समीक्षा की गई। महानिदेशक ने निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावित वीसी यूनिट निर्धारित समयसीमा के भीतर स्थापित कर उन्हें शीघ्र क्रियाशील बनाया जाए, जिससे बंदियों की पेशी प्रक्रिया अधिक दक्ष एवं सुरक्षित हो सके। महानिदेशक ने कारागार परिसर में स्थित कर्मचारियों के आवासों की स्थिति की भी समीक्षा की तथा वार्षिक अनुरक्षण एवं उपलब्ध बजट का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग करते हुए आवासों एवं परिसर की आधारभूत सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जेल सुरक्षा और बंदी सुधार कार्यक्रमों पर डीजी कारागार का जोर

बैठक में बंदियों के पुनर्वास एवं व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से संचालित सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। साथ ही कारागारों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी बनाए रखने तथा सुरक्षा संबंधी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महानिदेशक ने कहा कि सुरक्षा एवं सुधार, दोनों कारागार प्रशासन की समान रूप से महत्वपूर्ण प्राथमिकताए हैं तथा इन दोनों क्षेत्रों में निरंतर गुणवत्ता वृद्धि सुनिश्चित की जाए। बैठक में संबंधित अधिकारियों को सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपर महानिरीक्षक कारागार धर्मेन्द्र सिंह, उपमहानिरीक्षक कारागार प्रदीप गुप्ता, सुभाष शाक्य, पी.एन. पाण्डेय, डॉ. रामधनी, वित्त नियंत्रक आबिद अंसारी तथा वरिष्ठ अधीक्षक रंग बहादुर पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.