TN

TotaRam News

What's Hot

Bharat Tex 2026: उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल, हथकरघा, खादी और रेशम उद्योग में निवेश के अवसरों को करेगा प्रदर्शित

Table of Content

‘भविष्य की बुनाई’ राज्य सत्र में निवेश, इनोवेशन और समावेशी विकास पर होगा मंथन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को वस्त्र एवं परिधान उद्योग का प्रमुख निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान 14 एवं 15 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स-2026 (Bharat Tex 2026) में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री राकेश सचान 14 जुलाई को लखनऊ से नई दिल्ली पहुंचेंगे और भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स-2026 के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय वस्त्रोद्योग मंत्री के साथ सहभागिता करेंगे। इसके अलावा वे प्रदर्शनी एवं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर उत्तर प्रदेश के वस्त्र, हथकरघा, खादी एवं रेशम क्षेत्र की उपलब्धियों तथा निवेश की संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे।

Bharat Tex 2026 में यूपी की टेक्सटाइल निवेश संभावनाएं पेश करेंगे राकेश सचान

15 जुलाई को मंत्री राकेश सचान भारत मंडपम में आयोजित “उत्तर प्रदेश राज्य सत्र : भविष्य की बुनाई – टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश, इनोवेशन और समावेशी विकास” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे तथा उत्तर प्रदेश में वस्त्र एवं परिधान उद्योग के विकास, निवेश, नवाचार और रोजगार सृजन को लेकर सरकार की नीतियों को विस्तार से प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में वस्त्र क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन, विभागीय प्रस्तुतीकरण जैसे आयोजन भी होंगे।

योगी सरकार का उद्देश्य निवेशकों, उद्योग जगत और नीति निर्माताओं के समक्ष उत्तर प्रदेश को टेक्सटाइल एवं परिधान उद्योग के लिए सबसे अनुकूल राज्य के रूप में स्थापित करना है। इसके साथ ही पारंपरिक हथकरघा, खादी और रेशम उद्योग को आधुनिक तकनीक, नवाचार, विपणन और निवेश से जोड़ते हुए प्रदेश के कारीगरों, बुनकरों और उद्यमियों को नई पहचान एवं व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.