TN

TotaRam News

What's Hot

UP में 120 करोड़ की 21 सांस्कृतिक परियोजनाएं पूरी, विरासत स्थलों और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Table of Content

रामलीला मैदान से सांस्कृतिक केंद्र तक… यूपी की विरासत को मिला नया आयाम

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास को नई गति मिल रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संस्कृति विभाग की लगभग 119.47 करोड़ रुपये की लागत वाली 21 महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इनमें रामलीला स्थलों का विकास, सांस्कृतिक केंद्र, स्मारक, संग्रहालय, संगीत महाविद्यालय और नाट्य संस्थानों के आधुनिकीकरण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं, जो प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती देने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी। और जल्द ही ये सभी परियोजनाएं जनमानस के लिए लोकार्पित की जाएंगी।

UP में रामलीला स्थलों और सांस्कृतिक केंद्रों का विकास कार्य पूरा

इस पर जानकारी देते हुए प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, विभाग की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के अनुसार मैनपुरी, गोरखपुर, बांदा, फिरोजाबाद, हरदोई, कुशीनगर, प्रतापगढ़, अलीगढ़, बलिया और अन्य जनपदों में सार्वजनिक रामलीला स्थलों के सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल, मंच, गेट, शेड, छाया कुंज और अन्य विकास कार्य पूरे हो चुके हैं।

उन्होंने बताया प्रदेश में सांस्कृतिक अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी पूरी हो चुकी हैं। चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि सांस्कृतिक केंद्र, आजमगढ़ के हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय, लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र तथा उसके संग्रहालय के आंतरिक कार्य, भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीनीकरण एवं इंटीरियर, शाहजहांपुर के स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय में फसाड लाइटिंग और म्यूजिकल फाउंटेन तथा फतेहपुर में शहीद त्रिदेव प्रसाद स्मारक के निर्माण कार्य भी पूर्ण किए जा चुके हैं।

रामलीला स्थलों और विरासत केंद्रों का हुआ विकास

प्रदेश सरकार ने केवल धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों तक ही विकास को सीमित नहीं रखा है, बल्कि विरासत और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े नए आयाम भी जोड़े हैं। कन्नौज में अंतरराष्ट्रीय रोमा समुदाय को समर्पित स्मारक एवं मुक्ताकाशी मंच का निर्माण पूरा हो चुका है और इसके हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। वहीं बलिया के रसड़ा स्थित नाथ बाबा मेला मैदान में रिटेनिंग वॉल, मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

रामलीला स्थलों के विकास को लेकर भी व्यापक स्तर पर कार्य किया गया है। मैनपुरी के कुसमरा, कुरावली और भोगांव, गोरखपुर के तरकुलही, बांदा के अलीगंज, फिरोजाबाद के खेरिया और नौशहरा, हरदोई के संडीला, कुशीनगर, प्रतापगढ़ और अलीगढ़ सहित अनेक जनपदों में रामलीला मैदानों का कायाकल्प किया गया है। इन स्थलों पर बाउंड्रीवाल, मंच, गेट, शेड और अन्य आवश्यक अधोसंरचना विकसित होने से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने बताया कि, अधिकांश परियोजनाओं में निर्माण कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूरे कर लिए गए हैं। इन परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी और प्रदेश की ऐतिहासिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक धरोहरें आधुनिक स्वरूप के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और सुलभ बन सकेंगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.