/ Oct 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

गोंडा के अष्टावक्र ऋषि आश्रम रामघाट का होगा विकास, रामायण सर्किट में मिलेगा नया पर्यटन केंद्र

Table of Content

 रामायण की अमर गाथा का साक्षी रहा है रामघाट

लखनऊ/गोंडा। रामायण काल से जुड़ी आस्था और विरासत को संवारने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। रामायण सर्किट अंतर्गत जनपद गोंडा के त्रेतायुगीन दिव्य पौराणिक तीर्थ स्थल श्री अष्टावक्र ऋषि आश्रम रामघाट का पर्यटन विकास कराया जा रहा है। मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान श्रीराम ने बाण का संधान कर उसे दक्षिण दिशा में छोड़ा था। इसके परिणामस्वरूप सरयू नदी से निकली एक जलधारा यहां से होकर पुनः सरयू में जा मिली थी। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के तहत इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 66.86 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘गोंडा स्थित श्री अष्टावक्र ऋषि आश्रम रामघाट धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। पर्यटन विकास कार्यों से तीर्थ स्थल पर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर वातावरण मिलेगा। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इससे गोंडा जिले की पर्यटन पहचान और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 की पहली तिमाही में जनपद में 3.41 लाख से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ।’

क्या होंगे विकास कार्य?

त्रेतायुगीन आस्था और इतिहास से जुड़े इस पर्यटन स्थल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बनाया जाएगा। आगंतुकों की सुविधा को केंद्र में रखकर यहां मूलभूत पर्यटन सुविधाओं का व्यापक विकास किया जाएगा। परिसर में विश्राम, ध्यान और योग जैसी गतिविधियों के लिए अत्याधुनिक बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण होगा। साथ ही सुगम भ्रमण पथ, आकर्षक लाइटिंग और त्रेतायुगीन इतिहास से रूबरू कराती विशेष बेंच स्थापित की जाएंगी।

नई पीढ़ी को इस पौराणिक धरोहर से जोड़ने के लिए क्यूआर कोड युक्त आधुनिक साइनेज भी लगाए जाएंगे। इन क्यूआर कोड को स्कैन करते ही आगंतुक अपने मोबाइल पर स्थल का इतिहास, धार्मिक महत्व और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकेंगे। परियोजना के प्रथम चरण के लिए 50 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है, जबकि निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) को सौंपी गई है।

प्रभु श्री राम से जुड़ा है ‘रामघाट’ का इतिहास

श्री अष्टावक्र ऋषि आश्रम गोण्डा जनपद के तरबगंज तहसील क्षेत्र के अमदही ग्राम पंचायत में स्थित है। वनवास से लौटने के बाद प्रभु श्रीराम ने अश्वमेध यज्ञ का आयोजन किया था। जनश्रुति है कि उन्होंने अष्टावक्र ऋषि को भी आमंत्रित किया, लेकिन ऋषि ने छह माह तक चलने वाले यज्ञ अनुष्ठान का हवाला देकर आने में असमर्थता जताई। जिज्ञासावश श्रीराम स्वयं रामघाट स्थित आश्रम पहुंचे। ऋषि ने बताया कि अनुष्ठान के लिए तीन कोस दूर सरयू से जल लाना पड़ता है। इस पर श्रीराम ने बाण चलाकर सरयू की जलधारा आश्रम तक पहुंचा दी। यह धारा बाद में बरसोत नाम से प्रसिद्ध हुई। मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने यहीं स्नान किया। ऋषि अष्टावक्र का यज्ञ संपन्न कराया और उन्हें अपने साथ अयोध्या ले गए। तभी से यह स्थान रामघाट के नाम से जाना जाता है।

रामायण सर्किट को मिल रहा विस्तार

रामायण सर्किट को विस्तार देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार नए आस्था केंद्रों को जोड़ रही है। इसी कड़ी में अब अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए गोंडा स्थित पौराणिक अष्टावक्र ऋषि आश्रम एक नए आध्यात्मिक गंतव्य के रूप में विकसित हो रहा है। राम जन्मभूमि से महज एक घंटे की दूरी पर तरबगंज क्षेत्र की अमदही ग्राम पंचायत में स्थित यह प्राचीन आश्रम श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति के साथ प्राकृतिक वातावरण का भी अनुभव कराएगा। राज्य की राजधानी लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा लगभग 120 किलोमीटर की दूरी तय कर भी यहां ढाई से तीन घंटे में पहुंचा जा सकता है। वहीं, रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों के लिए गोंडा जंक्शन निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन है। 

विरासत को संरक्षित कर भविष्य को सशक्त बना रहे- मंत्री

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘त्रेतायुगीन श्री अष्टावक्र ऋषि आश्रम रामघाट जैसे पौराणिक तीर्थ स्थलों का विकास हमारी विरासत को संरक्षित करते हुए भविष्य की संभावनाओं को सशक्त बनाने का माध्यम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र के साथ आस्था, पर्यटन और स्थानीय विकास को एक सूत्र में पिरोकर प्रदेश को धार्मिक पर्यटन मानचित्र शिखर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.