TN

TotaRam News

What's Hot

UP Tourism Department Tree Plantation Drive: योगी सरकार के 35 करोड़ पौधरोपण अभियान में 1 लाख पौधे लगाए गए

Table of Content

पर्यटन विभाग ने प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लगाए पौधे

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रविवार को प्रदेशभर में आयोजित 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर व्यापक पौधरोपण कर ‘हरित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को मजबूती दी। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने कल्ली पश्चिम में पौधा लगाकर ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में आहुति दी।      

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के तहत अपने प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं परियोजनाओं पर लगभग एक लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया। अभियान को सफल और दीर्घकालिक बनाने के लिए सभी चिन्हित स्थलों पर गड्ढों की खुदाई, पौधरोपण स्थलों का विकास, संरक्षण संबंधी व्यवस्थाएं तथा अन्य आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। 

‘हरित उत्तर प्रदेश का संदेश’ अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वच्छ और समृद्ध प्रदेश की मजबूत नींव रखने का संकल्प है। पर्यटन विभाग इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन स्थलों को अधिक हरित, आकर्षक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा विश्वास है कि प्रकृति का संरक्षण ही पर्यटन के सतत विकास का आधार है और यही मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के ‘हरित उत्तर प्रदेश’ एवं सतत विकास के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’

थीम आधारित हरित वाटिकाएं

उन्होंने बताया कि ‘महाअभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर पीपल, बरगद, नीम, अर्जुन, शीशम, जामुन, आम, महुआ, बेल और आंवला जैसी स्थानीय एवं पर्यावरण अनुकूल प्रजातियों के पौधे लगाए गए। जिन पर्यटन परियोजनाओं में लैंडस्केपिंग का कार्य प्रस्तावित है, वहां थीम आधारित हरित वाटिकाएं जैसे- नक्षत्र वाटिका, त्रिवेणी वाटिका, हरिशंकरी वाटिका, पंचवटी और नवग्रह वाटिका विकसित की गईं।’

पौधे की जियो-टैग फोटो विभाग को भेजना अनिवार्य

‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए पर्यटन विभाग ने अपने अधीन सभी कार्यदायी संस्थाओं और क्षेत्रीय कार्यालयों को स्पष्ट लक्ष्य सौंपे। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश जल निगम तथा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड समेत सभी कार्यदायी संस्थाओं को पर्यटन परियोजनाओं और स्थलों पर व्यापक पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गई।

वहीं, क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालयों के लिए भी जनपदवार लक्ष्य तय किए गए। इसके तहत, लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों को 10-10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला। वहीं अयोध्या में 8 हजार, बरेली तथा चित्रकूट-झांसी में 5-5 हजार, आगरा और प्रयागराज में 4-4 हजार, मेरठ में 3 हजार तथा अलीगढ़ और बस्ती क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से 2-2 हजार पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया। ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के तहत प्रत्येक पौधे की जियो-टैग फोटो विभाग को भेजना अनिवार्य होगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.