TN

TotaRam News

What's Hot

UP Archaeology Department: उत्तर प्रदेश के स्मारकों और पुरास्थलों के संरक्षण के लिए 20.70 करोड़ रुपये मंजूर

Table of Content

प्राचीन धरोहरों को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता-जयवीर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा कुल 275 स्मारकों, पुरास्थलों को राज्य के धरोहर के रूप में संरक्षित किया गया है एवं 40 स्मारकों पुरास्थल संरक्षण की प्रक्रिया में है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्मारकों, पुरास्थलों के अनुरक्षण, रेस्टोरेसन एवं चहारदीवारी निर्माण के लिए 2070 लाख अर्थात 20 करोड़ 70 लाख रूपये की धनराशि अनुमोदित की गयी है। इसका उद्देश्य प्रदेश के धरोहरों को भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित करना है। उ0प्र0 राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा इस दिशा में निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पुरातत्व धरोहर के रूप में मध्य पाषाण काल, ताम्र पाषाण काल, उत्तर हड़प्पा काल, मौर्य काल, कुषाण काल तथा गुप्त काल से लेकर मध्य काल तक के स्मारकों एवं पुरास्थलों को संरक्षित किया गया है। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु राज्य सरकार द्वारा प्राथमिकता दी जा रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश के 25 जनपदों के 42 स्मारकों, पुरास्थलों का अनुरक्षण कार्य से संबंधित डीपीआर तैयार करते हुए वृहद अनुरक्षण कार्य कराये जाने की योजना।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत खासतौर से सोमनाथ मंदिर चित्रकूट जो 12वीं सदी नागशैली का प्र्रस्तर मंदिर, गुप्तारघाट मंदिर, अयोध्या के लगभग 12वीं सदी, गांधी स्मारक आगरा, बरसाना की छतरी मथुरा, रानी महल झांसी, रघुनाथ राव द्वितीय के द्वारा निर्मित, गुप्तकालीन बौद्ध, जैन एवं हिन्दू गुफा मंदिर, देवगढ़ ललितपुर, जनपद महराजगंज स्थित उत्खनित गुप्तकालीन बौद्ध स्तूप, पांचों शिवाला वाराणसी, घण्टाघर मिर्जापुर, रानी का तालाब प्रयागराज, प्राचीन बावली, संभल का अनुरक्षण, जनपद लखनऊ स्थित लगभग 3000 वर्ष प्राचीन पुरास्थल नटवाडीह का टीला आदि शामिल हैं।

जयवीर सिंह ने बताया कि जनपद सुलतानपुर स्थित मौर्य कालीन पुरास्थल इटिहवा का टीला, जनपद सीतापुर स्थित मौर्यकाल से कुषाण कालीन पुरास्थल, मड़वाडीह का टीला एवं जनपद संतकबीर नगर स्थित लगभग 8000 वर्ष प्राचीन पुरास्थल लहुरादेवा की चहारदीवारी का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। चहारदीवारी निर्माण के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 08 करोड़ रूपये की धनराशि बजट में प्रावधानित की गयी है। इसके अलावा चालू परियोजना टिकैतराय शिवमंदिर कानपुर हेतु प्रस्तावित धनराशि 165 लाख रूपये है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.