TN

TotaRam News

What's Hot

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, यूपी के 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

Table of Content

शिक्षकों को बड़ी राहत

बिजनौर/लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को अपने प्रभार वाले जनपद बिजनौर स्थित बिजनौर पब्लिक स्कूल में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना” के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

कार्यक्रम में जनपद के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री के लाइव शुभारंभ कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ देखा-सुना। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने योजना के लाभार्थी शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह जनकल्याणकारी योजना प्रदेश के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में योगी सरकार की एक ऐतिहासिक एवं संवेदनशील पहल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता के रूप में सम्मान दिया है और यह योजना उनके सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा कवच को और अधिक सशक्त बनाएगी।

उन्होंने कहा कि पहले शिक्षक को बीमारी की स्थिति में इलाज के लिए भटकना पड़ता था, लेकिन अब ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ से 12 लाख शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे शिक्षक चिंता मुक्त होकर पूरी ऊर्जा के साथ बच्चों का भविष्य संवारने का कार्य कर सकेंगे।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ शिक्षकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चाहे वह 1.10 करोड़ बच्चों को डीबीटी से यूनिफॉर्म-जूता-मोजा के लिए 1200 रुपये का अंतरण हो या एसबीआई के साथ 10 लाख शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा कवच देने के लिए एमओयू हो, यह सरकार हर मोर्चे पर शिक्षा और शिक्षक दोनों को सशक्त बना रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Animal Husbandry Department: पशु चिकित्सकों के लिए Zoonotic Diseases Training Programme शुरू, 09-10 जुलाई को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण

जूनोटिक एवं प्राथमिक पशु रोगों पर पशु चिकित्सकों को मिलेगा प्रशिक्षण लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सकों के लिए जूनोटिक (पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले) एवं प्राथमिक पशु रोगों पर दिनांक 09 व 10 जुलाई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (Training of Trainers-ToT) कार्यक्रम का होटल गोल्डन ट्यूलिप,...

UPTET 2026 Answer Key: यूपी-टीईटी प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी, 14 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

ऐसे करें डाउनलोड और दर्ज करें आपत्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा आयोजित उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 दिनांक 02 व 03 जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो-दो पालियों में एवं...

यूपी कोटेदारों की 13 सूत्रीय मांगों पर खाद्य रसद मंत्री मनोज पाण्डेय का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को दिए निर्देश

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम लखनऊ। प्रदेश के कोटेदारों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर शासन स्तर पर गंभीरता दिखाई जा रही है। विभिन्न कोटेदार संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री मनोज पाण्डेय से बापू भवन स्थित कार्यालय कक्ष में...

आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ की 90वीं जयंती पर कवियों का सम्मान समारोह आयोजित

काव्य कला साधक ‘विभोर’ की स्मृति में कवियों का हुआ सम्मान लखनऊ। काव्य कला संगम संस्था के तत्वावधान में आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ की 90 वीं जयंती पर यूपी प्रेस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. हरिशंकर मिश्रा थे। प्रोफेसर हरि शंकर ने कहा कि विभोर जी का...

UP में नकली दवाओं पर बड़ा एक्शन, लखनऊ की 25 दवा फर्मों पर छापेमारी

52 संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य में काउंटरफीट और स्पूरियस दवाओं के पूरे नेटवर्क व सप्लाई चेन को जड़ से उखाड़ने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान के क्रम में लखनऊ में 06 जुलाई 2026 की रात को मेट्रो स्टेशन...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.