TN

TotaRam News

What's Hot

देवरिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो शातिर चोर गिरफ्तार और 8 लाख का चोरी का माल बरामद

Table of Content

देवरिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो चोर गिरफ्तार

संजय मिश्र।

देवरिया। जीआरपी थाना देवरिया और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लगभग 8 लाख रुपये का चोरी का सामान और 89,569 रुपये नकद बरामद हुआ।

सीओ जीआरपी सवि रत्न गौतम ने बताया कि प्लेटफॉर्म-1 के पश्चिमी छोर से बिहार के समस्तीपुर निवासी रवि कुमार और सरमन पासवान को हिरासत में लिया गया। बरामद सामान में राडो और मेडिसी ब्रांड की घड़ियां, चांदी के आभूषण, धार्मिक मूर्तियां और ब्रिटिश कालीन सिक्के शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने साथी छोटू पासवान के साथ पंजाब के जालंधर में एक मकान में चोरी की थी। चोरी का माल तीनों ने आपस में बांट लिया था। छोटू फरार हो गया। दोनों आरोपी दूसरी ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर रुके थे, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस सफल कार्रवाई पर एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को 2,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

One thought on “देवरिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो शातिर चोर गिरफ्तार और 8 लाख का चोरी का माल बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में H1N1 के 6 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 37

डेंगू का कोई नया मामला नहीं; गंभीर लक्षण वाले मरीजों की RT-PCR जांच और जरूरत पर अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश लखनऊ। आज जनपद लखनऊ में एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के 06 नये रोगी पाये गये। जनपद में एक्टिव केसो की संख्या 37 है। जनपद में डेंगू का कोई नया रोगी नही पाया गया। चिकित्सा...

AIIMS Raipur को उपराष्ट्रपति C.P. राधाकृष्णन ने बताया छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और प्रगति का प्रतीक

विकसित भारत तभी संभव है जब प्रत्येक राज्य, जिला और गांव का विकास हो: उपराष्ट्रपति रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्नातक छात्रों से देशवासियों के स्वास्थ्य, विश्वास और जीवन की रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा...

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.