/ Jul 04, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

महाकुंभ-2025 को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, ए.के. शर्मा ने यूपी की डिजिटल नवाचार उपलब्धि बताया

Table of Content

स्वच्छता के बाद ई-गवर्नेंस में भी महाकुंभ ने रचा इतिहास:नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने महाकुंभ-2025 को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उत्तर प्रदेश की उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, आधुनिक तकनीक आधारित प्रबंधन और सुशासन की राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतिष्ठा का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि महाकुंभ-2025 अनेक मायनों में दिव्य, भव्य, अद्भुत और विलक्षण आयोजन रहा। इस आयोजन ने न केवल भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को विश्व के सामने गौरवपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया, बल्कि आधुनिक तकनीक, डिजिटल नवाचार और कुशल प्रशासन के माध्यम से विकसित भारत की नई तस्वीर भी दुनिया को दिखाई।

मंत्री ने कहा कि महाकुंभ 2025 को इससे पूर्व भारत सरकार द्वारा स्वच्छता-उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और अब केंद्र सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाना इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश ने आयोजन, प्रबंधन, स्वच्छता और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नए राष्ट्रीय मानक स्थापित किए हैं।उन्होंने कहा कि जब महाकुंभ की तैयारियां प्रारंभ हुई थीं, तभी यह स्पष्ट किया गया था कि यह महाकुंभ डिजिटल होगा, आधुनिक तकनीक से संचालित होगा। आज राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान ने उस संकल्प पर भारत सरकार की भी मुहर लगा दी है।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रेरणा और सतत दिशा-निर्देश को देते हुए उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।उन्होंने महाकुंभ-2025 के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, स्वच्छता कर्मियों, तकनीकी विशेषज्ञों तथा प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से जुड़े प्रत्येक कर्मयोगी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम ने इस आयोजन को वैश्विक स्तर पर एक अनुकरणीय मॉडल बनाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश आगे भी सुशासन, डिजिटल नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Export News: मंत्री नन्दी ने बोर्ड ऑफ ट्रेड में पश्चिम एशिया संकट से बढ़े फ्रेट चार्ज पर निर्यातकों को राहत देने का दिया सुझाव

बोर्ड ऑफ ट्रेड बैठक में उठाया मुद्दा लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली के वाणिज्य भवन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड ऑफ ट्रेड की बैठक में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सम्मिलित हुए। जिसमें...

UP Mango Festival 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया तीन दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ

आमजन के लिए आम प्रदर्शनी निशुल्क खुली रहेगी प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 9:00 तक लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश...

भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए थोरियम आधारित परमाणु ऊर्जा और स्वदेशी स्रोतों का विकास जरूरी

भारत के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता का मार्ग लखनऊ। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ द्वारा इंजीनियर्स भवन, रिवर बैंक कॉलोनी, लखनऊ में “India’s Thorium Mission: Three-Stage Nuclear Power Plant” विषय पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया। भारत का 500 (मेगावाट इलेक्ट्रिकल) क्षमता वाला प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR),...

भारतीय वायु सेना ने जीता मार्शल अर्जन सिंह हॉकी टूर्नामेंट 2026 का खिताब

IAF बनी विजेता डेस्क। वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह स्मृति हॉकी टूर्नामेंट – 2026 का 7वां संस्करण 23 जून से 3 जुलाई तक वायु सेना स्टेशन जलाहल्ली स्थित अमित सिंह बख्शी हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह 3 जुलाई को सुबह 7:30 बजे...

महाकुंभ-2025 को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, ए.के. शर्मा ने यूपी की डिजिटल नवाचार उपलब्धि बताया

स्वच्छता के बाद ई-गवर्नेंस में भी महाकुंभ ने रचा इतिहास:नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने महाकुंभ-2025 को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उत्तर प्रदेश की उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, आधुनिक तकनीक आधारित प्रबंधन और सुशासन की राष्ट्रीय स्तर पर हुई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.