TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग का ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान 1 से 15 जुलाई तक

Table of Content

बिना फिटनेस और परमिट स्कूल वाहनों पर सख्त कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग 01 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रदेश स्तर पर एक व्यापक और बहुस्तरीय मिशन सेफ फ्यूचर नामक अभियान चलायेगा। इस अभियान में परिवहन विभाग की प्रशासन एवं प्रवर्तन शाखा द्वारा संयुक्त रूप से एक साथ कई स्तरों पर कार्यवाही की जायेगी। कार्यालय स्तर से बिना फिटनेस, बिना परमिट स्कूल वाहनों के धारक स्कूलों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों को नोटिस/व्यक्तिगत संपर्क / फोन द्वारा सचेत किया जायेगा कि वे जुलाई के प्रथम सप्ताह (7 जुलाई) तक शतप्रतिशत स्कूल वाहनों की फिटनेस करा कर, उन्हें वैध परमिट से आच्छादित कराएं। अधिकारी/कर्मचारी अपने जनपद के स्कूलों की संख्या और सघनता के दृष्टिगत जोन और सेक्टर में बांट कर प्रत्येक स्कूल में जाकर स्कूल वाहनों की वस्तुस्थिति का भौतिक अवलोकन करेंगे।

परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिये हैं कि समस्त उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), समस्त संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), समस्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही सभी जनपदों में जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठकों का आयोजन जनपद के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न करा लें और बच्चों के सुरक्षित परिवहन के सभी आवश्यक मापदंडों को कड़ाई से सुनिश्चित कराये। अभिभावकों को भी इस बात के लिए जागरूक किया जाए कि वे बच्चों को स्कूल भेजने वाले वाहनों के सुरक्षा मानकों के बारे में जानकारी करें और सतर्क रहें।

अभियान के दौरान दिनांक 7 जुलाई तक नोटिस, बैठक, जागरूकता, एवं भौतिक निरीक्षण संपन्न करने के पश्चात, 8 से 15 जुलाई तक पुलिस, यातायात, शिक्षा विभाग से समन्वय रखते हुए, व्यापक एवं सख्त प्रवर्तन कार्यवाही संपादित की जाए, और बिना परमिट, बिना फिटनेस, सुरक्षा मानकों की अवहेलना कर रहे स्कूली वाहनों के विरुद्ध सख्ती से चालान/बंद की कार्यवाही की जायेगी। इस कार्यवाही के दौरान, स्कूल के स्वामित्व में संचालित असुरक्षित/अनफिट वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही के साथ-साथ निजी क्षेत्र के उन वाहनों की भी कड़ी चेकिंग की जायेगी। जो बिना परमिट, बिना फिटनेस या निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए स्कूली बच्चों का परिवहन कर रहे हैं, ऐसे वाहनों को निरुद्ध/चालान किया जाय और उन्हें तब तक अवमुक्त न किया जाए जब तक कि वैध परमिट/फिटनेस से आच्छादित न हो जाएं।

परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिये हैं कि बिना परमिट, बिना फिटनेस और भौतिक रूप से दृष्टव्य असुरक्षित स्कूल वाहनों को निरुद्ध करते हुए उनकी सूची, स्कूल के नाम सहित जिलाधिकारी के माध्यम से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस आशय से प्रेषित की जाए कि बार बार सचेत करने के बावजूद जिन स्कूलों ने बिना परमिट, बिना फिटनेस स्कूल वाहनों का संचालन जारी रखा है उनकी मान्यता निरस्त करने की कार्यवाही अमल में लायी जाय।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.