TN

TotaRam News

What's Hot

मऊ रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन और मेमू सेवाएं

Table of Content

19 जून को मऊ रेलवे स्टेशन पर ऐतिहासिक कार्यक्रम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने कहा है कि मऊ, मधुबन तथा पूरे पूर्वांचल की रेल सुविधाओं को सुदृढ़ एवं जनोपयोगी बनाने के लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वे स्वयं भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क एवं समन्वय बनाए हुए हैं।

मंत्री ने बताया कि हाल ही में उन्होंने पूर्वांचल की रेल सेवाओं के विस्तार एवं यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रेल मंत्री से कई महत्वपूर्ण मांगें की थीं। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में दोहरीघाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री के ऑनलाइन सानिध्य में जिन रेल सेवाओं के संबंध में चर्चा हुई थी और जिन्हें माननीय रेल मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया था, उन्हें अब धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूर्वांचल की जनता को निम्नलिखित महत्वपूर्ण रेल सुविधाएं मिलने जा रही हैं—

  • दोहरीघाट-औंड़िहार नई मेमू ट्रेन का संचालन वाराणसी तक किया जाएगा।
  • मऊ-आनंद विहार (दिल्ली) स्पेशल ट्रेन का नियमित संचालन मऊ से प्रारंभ होगा।
  • छपरा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन मऊ के रास्ते किया जाएगा, जिससे दिल्ली के लिए एक नई और बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

ए. के. शर्मा ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने उन्हें अवगत कराया है कि इन सभी रेल सेवाओं का शुभारंभ आगामी 19 जून, 2026 से किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्री जी छपरा से ऑनलाइन जुड़कर जनता को संबोधित करेंगे। उन्होंने मऊ, मधुबन सहित पूरे पूर्वांचल की जनता को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के विकास, सुगम आवागमन तथा जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री ने जनता जनार्दन से आह्वान करते हुए कहा कि आइए, हम सभी इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा की डबल इंजन सरकार का आभार व्यक्त करें, जिनके नेतृत्व में पूर्वांचल के विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से 19 जून (शुक्रवार) को मऊ रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि जनता का कार्यक्रम है और जनता की उपस्थिति ही इसकी सबसे बड़ी सफलता होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.